*कोंढाली में भा.ज.पा. विधायक गोपीचंद पडालकर का फोटो जलाकर एन.सी.पी. ने किया निषेध*
*विशेष प्रतिनिधी कोंढाली*
*राष्ट्रवादी काँग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष शरद पवार को भारतीय जनता पार्टी से विधान परिषद में भेजे गये विधायक गोपीचंद पडालकर ने महाराष्ट्र का कोरोना कहा साथही समाज में आपसी विरोध होने वाली बयान बाजी की जिसके खिलाफ राज्य की उपराजधानी नागपुर जिले के प्रवेश द्वार कहें जाने वाले कोंढाली में सामाजिक दुरी का पालन करते हुए भा ज प विधायक गोपीचंद पडालकर का तिव्र निषेध किया गया। साथ ही फोटो को जलाकर पडालकर का निषेध किया गया, इस अवसर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के युवा ईकाई स्वपनील व्यास, नितीन ठवले अफसर शेख,राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस आकाश गजबे,रजा पठान, सदाफ पठाण, राणू शेख,आदी ने जमकर नारे बाजी कर पडालकर का निषेध व्यक्त किया*
*पक्ष के बुजुर्ग राष्ट्रीय नेता शरदचंद्र जी पवार व्दारा महाराष्ट्र ही नही समुचे देश की सच्ची सेवा कर राष्ट्र की प्रगती मे अपना योगदान दीया है ऐसे वरिष्ठ नेता के बारे मे अपशब्द बोलकर भारतीय जनता पार्टी के आमदार अपने मानसिक दिवालीया पण का परीचय दे रहे है अगर उन्होने ऐसी ओछी हरकते बंद ना की तो राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी तथा राष्ट्रवादी विद्यार्थी काँग्रेस उन्हे उनके ही भाषा मे जवाब देगी ऐसा ईशारा देते हुये घटनाका तिव्र निषेध कर भाजपा आमदार गोपीचंद पडालकर के छायाचित्रो का दहन कीया*

Maharashtra News Media सच की आवाज