*एनटीपीसी के उपप्रबंधक (जनसंपर्क) के सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई*
*समीर हसमुख और मिलनसार स्वभाव के धनी*
*व्हिडीओ कॉन्फरन्सिंग द्वारा कार्यक्रम*

उपजिल्हा प्रतिनिधी तुकाराम लुटे
मौदा : एनटीपीसी लिमिटेड मौदा सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन मे कार्यरत समिर कुमार लाल के सेवानिवृत्त के अवसर पर भावभीनी विदाई की गयी।
एनटीपीसी के मुख्य महाप्रबंधक दिलीप कुमार ने समिर कुमार लाल को पुष्पगुच्छ देकर सन्मानित किया। उन्होंने प्रशस्तीपत्र व स्मृतिचिन्ह देकर अभिनंदन किया। दिलीप कुमार ने अपने आशीर्वाद वचन के दौरान उनकी सेवा की तारीफ करते हुए उनके व उनके परिवार के सदस्यों की बेहतर भविष्य की शुभकामनाए प्रधान की।
इसके साथ साथ उपस्थित कामगार श्रमिक संघटन, बीएमएस के पदाधिकारीगण रमेश वाघमारे, एवं इंटक के पदाधिकारी पाटील के अतिरिक्त अधिकारी संघटन (अपेक्स) के अध्यक्ष तुरकर ने भी उनकी सेवाओ का मधूर संस्मरण सूनाया तथा उनके परिवार की सुखद स्वास्थ होने की कामनाये की।
इस अवसर पर अप्पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) कन्हैया ने उनके मधुर स्वभाव, परिश्रमो एवं जमीन से जुडे रहकर काम करने वाला बताया। तथा परिवार की सुखद भविष्य की कामना की। इस अवसरपर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ए वी एस राव, महाप्रबंधक (परियोजना) ए के बारी, अतिरिक्त युनियन एवं संघटन से जुडे काफी सदस्यगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को व्हिडिओ कॉन्फरन्सिंग के जरिये जोडा गया ताकी बाहर के लोगो भी इसमे शामिल हो सके।
उल्लेखनीय यह है की, समीर कुमार लाल ने 1982 से एनटीपीसी कोरबा मे जनसंपर्क विभाग में कार्यरत रहे है। और सन 2011से मौदा सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन मे अपनी सेवा प्रदान कर रहे है। मौदा पॉवर स्टेशन के निर्माण काल से जुडे रहे है। वे सभी पत्रकार गणो को और अन्य अतिथीओ को साथ लेकर चल रहे थे। इसिलिए वे सभी के प्रिय रहे है। उनके कार्य हसमुख व मधुर स्वभाव के कारण काफी लोकप्रिय रहे है। उनके परिवार में उनकी पत्नी एवं पुत्री है, जो की आयटी मे इंजीनियरिंग कर जॉब की तलाश कर रहे।
Maharashtra News Media सच की आवाज