Breaking News

*वर्धा मे कोरोनाऑउटब्रेकिंग* *एक दिन मिले 24, आर्वी 18, वर्धा मे 5, आष्टी मे 1*

*वर्धा मे कोरोनाऑउटब्रेकिंग*

*एक दिन मिले 24, आर्वी 18, वर्धा मे 5, आष्टी मे 1*

विशेष प्रतिनिधी – पंकज रोकडे

वर्धाजिले का आंकड़ा 185 पर, इंडोरामा कंपनी के पांच कर्मीयों का समावेश, आर्वी में 3 दिन में 28, आर्वी ने उडाई सबकी निंद,एन्टीजन टेस्ट में 16 पाजिटिव.
बुधवारी की रात्रि प्राप्त रिपोर्ट ने जिले में सबसे अधिक मरीज मिलने का नया किर्तीमान बनाया है. आर्वी में कोरोना विस्फोट हुआ है.यहां रात्रि के रिपोर्ट कुल 18 पासिटिव मिले है.तो वर्धा में पांच व एक आष्टी तहसिल के धाडी में ऐसे कुल 24 पाजिटिव आये है. जिससे जिलें में मरीजों की संख्या 185 पर जा पहुंची है.संक्रमित में इंडोरामा कंपनी के पांच कर्मियों का समावेश है.आर्वी में तिन दिन में 28 संक्रमित मिल गये है.आर्वी में अबतक कुल 74 पाजिटिव पाये गये है.जिसमें से हिवरा तांडा निवासी महिला व रामदेवबाबा वार्ड निवासी व्यक्ती ऐसे कुल दो लोगों की मौत हुई है.

आर्वी में तेजी से संक्रमित मिलने के कारण जिलाधिकारी विवेक भीमनवार के आदेश पर एन्टीजन टेस्ट की जा रही है.बुधवार को नागरिकों की एन्टीजन टेस्ट की गई. जिसमें सात महिला पाजिटिव आयी.इन महिलायों में 65, 21, 10, 18, 48, 70 व 37 वर्षिय महिला का समावेश है. तथा 9 पुरूष पाजिटिव निकले जिसमें पांच वर्षिय बालक समेत 89, 75,45, 49, 44, 28, 24 व 30 वर्षिय व्यक्ती का समावेश है.प्रयोगशाला की जांच में आर्वी के 62 व 52 वर्षिय व्यक्ती पाजिटिव आये.आष्टी तहसिल के धाडी में पुन: एक 38 वर्षिय महिला पाजिटिव आयी है.बुट्टीबोरी स्थित इंडोरामा कंपनी में काम करनेवाले पांच व्यक्ती पाजिटिव मिले है.यह कर्मी वर्धा शहर के होने की जानकारी है.परिणामस्वरूप जिला दोहरे शतक के करीब पहुंच गया है.इंडोरामा के कर्मी शहर में बडी संख्या में रहते है.जिसमें वर्धा का खतरा बढ गया है

Check Also

*उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त नगरसेवक* *नगराध्यक्षा व नगरउपाध्यक्ष ने बनाया इतिहास*

🔊 Listen to this *उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त …