*पत्नी का फोन बजा, लूटा गया पती*

*रमना फाटे की वारदात*
*प्रतिनिधी पंकज रोकडे*
सेलू: नागपुर जाते समय अचानक पत्नी का फोन बजा़ फोन उठाने के लिए चालक ने वाहन रोक लिया़ उसी समय अचानक दुपहियां से पहुंचे तीन लूटेरो ने चालक से मारपीट शुरु कर दी़ उससे नगद छीनकर वहां से फरार हो गए़ उक्त वारदात मध्यरात्रि वर्धा-नागपुर मार्ग पर स्थित रमना फाटे पर सामने आते ही हडकम्प मच गया़
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की मध्यरात्री नागपुर के लक्षरीबाग निवासी अजय मोहनदास दाते (41) मालवाहक क्रमांक एमएच 40 वाइ 8318 लेकर वर्धा से नागपुर जा रहा था़ रमना फाटे के समीप उसे पत्नी का फोन आया़ यह देख अजय ने वाहन मार्ग से सटे रोक दिया़ पत्नी का फोन उठाकर बोलना शुरु ही किया था कि, अचानक विरुध्द दिशा से आयी दुपहिया उसके पास रुक गई़ दुपहिया से उतरे तीन लूटेरो ने अजय से मारपीट शुरु कर दी़ इतना ही नहीं तो उसके जेब से 5 हजार की नगद व मोबाईल, एटीएम, आधार कार्ड ऐसा कुल 6 हजार का माल छिनकर लूटेरे वहां से फरार हो गए़ उसकी शिकायत पर सेलु पुलिस ने तीन अज्ञात लूटेरो के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी़ आगे की जांच उपविभागीय पुलिस अधिकारी पियुष जगताप, थानेदार सुनील गाडे के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक सौरभ घरडे कर रहे है़.
Maharashtra News Media सच की आवाज