*15 ने दी कोरोना को मात*

*वर्धा जिल्हा संपूर्ण कोरोना अपडेट*
वर्धा प्रतिनिधि- पंकज रोकड़े
वर्धा- शनिवार व रविवार दो दिनो में जिले में 46 कोरोनाबाधित मिलने से हडकम्प मच गया़.
वही शनिवार को 41 मरीज निकलने से एक नया रिकॉर्डब्रेक हुए है. जिसमे वर्धा के 21, पुलगांव 9, आर्वी 3, कारंजा 3, हिंगनघाट 2, आष्टी 1 देवली 1, सेलू के 1 के संक्रमित का समावेश है़.
जबकि रविवार को पुन: 5 कोरोना संक्रमित पाए गए जिसमें हिंगनघाट व वर्धा के 2-2 तथा पुलगांव के 1 मरिज का समावेश है़, परिणामवश जिले में कुल मरीजों की संख्या 403 पर पहुंच गई है. दो दिनों में इतने बडें पैमाने पर कोरोना पाजिटिव मिलने से प्रशासन सकते में आ गई है़.
जानकारी के अनुसार शनिवार को मिले कोरोनाबाधितों में वर्धा के डा. जाकीर हुसेन कालोनी में 46, 42, 11, 40 वर्षिय पुरूष तथा 60 वर्षिय महिला व 11 वर्षिय लड़की का समावेश है.दयाल नगर में एक ही परिवार के 12 पाजीटिव निकले. इनमें 28, 20, 10, 10, 24, 54, 65 पुरूष तथा 36, 58, 14, 50, 70 वर्षिय महिला का समावेश है.
पिपरी (मेघे) में 54 वर्षिय महिला, शहर से सटे घासिपुर पुर्नवसन निवासी 38 पुरूष, नुरी मस्जीद स्टेशन निवासी 26 वर्षिय पुरूष, सेलू के वार्ड नंबर 7 निवासी 32 पुरूष, पुलगांव के नागपुर फैल निवासी 46, 42, 55, 44, 45 पुरूष व 40 वर्षिय महिला, भगतसिंग चौक निवासी 62 वर्षिय पुरूष, शास्त्रीनगर निवासी 50 पुरूष, आंबेडकर नगर निवासी 18 वर्षिय महिला, आर्वी के गांधी वार्ड निवासी 19 वर्षिय युवक, 45 व 21 वर्षिय महिला, कारंजा तहसील के सारवाडी निवासी 32, 59, 26 वर्षिय पुरूष, आष्टी तहसील के तलेगांव निवासी 32 वर्षिय पुरूष, देवली के नागरी बैंक का 25 वर्षिय कर्मचारी, हिंगनघाट में 37 व 11 वर्षिय पुरूष का समावेश है. वहीं रविवार को पुलगांव में 40 वर्षिय पुरुष, हिंगनघाट के रामनगर में 30 वर्षिय महिला, गिमा टेक्सटाईल्स छोटी वणी में 22 वर्षिय युवक तथा वर्धा के दयालनगर में 52 व 55 वर्षिय पुरुष बाधित पाया गया़ अचानक कोरोनाबाधितों का आंकडा जिले में बढने से प्रशासन की नींद उड गई है़.
Maharashtra News Media सच की आवाज