Breaking News

*वर्धा कस्तुरबा अस्पताल में प्लाझ्मा संग्रहण शुरु, नागपुर संभाग में वर्धा दुसरा जिला*

*वर्धा कस्तुरबा अस्पताल में प्लाझ्मा संग्रहण शुरु, नागपुर संभाग में वर्धा दुसरा जिला*

प्रतिनिधी पंकज रोकडे
वर्धा–  सेवाग्राम स्थित कस्तुरबा अस्पताल की ब्लड बैंक तथा महात्मा गांधी इन्स्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइन्सेस इस संस्था ने गुरुवार से कोविड प्लाझ्मा संकलन शुरु किया है़ कोविड- 19 संक्रमण से मुक्त हुए व्यक्ती में खुन में एंटीबॉडी तैयार होती है, जो कोरोना विषाणू के विरुध्द लढने में मदद करती है़ कोरोना विषाणू संक्रमणग्रस्त मरिजों में ठिक हुए मरिजों के खुन में प्लाझ्मा से रोग प्रतिकार शक्ती सुधारने में मदद होती है, तथा मरिज कोरोना से जल्द ठीक होता है़ इस सुविधा से कोरोना संक्रमित ठिक होने का प्रमाण बढेंगा़ ऐसी सुविधा उपलब्ध होनेवाला वर्धा यह नागपुर विभाग में दुसरा जिला है.

बता दे कि, कोरोनामुक्त हुए उपजिलाधिकारी मनोज खैरनार सह प्रथम प्लाझ्मा दाता रहे़ साथ ही कोविड संक्रमण से ठिक हुए सुधांशु डूकरे ने भी प्लाझ्मा दान किया है़ जिलाधिकारी विवेक भीमनवार की उपस्थिती में प्लाझ्मा दान करने की शुरुवात हुई़ इस प्रसंग पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा़ सचिन ओंबासे, जिला शल्य चिकित्सक डा़ पुरुषोत्तम मडावी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा़ अजय डवले उपस्थितीत थे.

कस्तुरबा हेल्थ सोसाइटी के विश्वस्त पी.एल. तापडिया, कस्तूरबा हेल्थ सोसाइटी, सेवाग्राम के सचिव डा़ बी.एस. गर्ग, एम.जी.आइ.एम.एस सेवाग्राम के डीन डा. नितीन गंगणे, पैथॉलॉजी विभाग के प्राध्यापक व प्रमुख डा़ अनुपमा गुप्ता, ब्लड बैंक के प्राध्यापक व प्रभारी वी.बी. शिवकुमार उपस्थित थे़ अस्पताल से छुट्टी होने पर 28 दिनों के बाद कोरोनामुक्त व्यक्ती प्लाझ्मा दान करने पात्र रहेंगा़ प्लाझ्मा दान करणे के लिए करीब 45-60 मिनट लगते है़ कोरोनामुक्त हुए व्यक्ती ने प्लाझ्मा दान करने के लिए आगे आने का आवाहन जिलाधिकारी ने किया है़ एमजीआयएमएस सेवाग्राम व कस्तुरबा अस्पताल में कोरोना संक्रमण का निदान व ईलाज के लिए सभी जरुरी सुविधा के साथ ही अब प्लाझ्मा उपचार भी उपलब्ध होने की बात प्रशासन ने बताई.

Check Also

*नन्ही रोजेदार – कु.जामिया जमिर शेख*

🔊 Listen to this *नन्ही रोजेदार* सावनेर ः पवित्र रमजान के अवसरपर शहरकी पाच वर्षीय …