Breaking News

*अवैध रेती उत्खनन के विरोध मे सेकडो युवकोका यलगार* *केन्द्रीय गु्हमंत्री, मुख्यमंत्री,तथा राज्य गु्हमंत्री, जिल्हाधिकारी, आयुक्त आदीयो को तहसीलदार मार्फत निवेदन* *तत्काल अवैध उत्खनन रोकने की मांग अथवा तीव्र आंदोलन का इशारा*

*अवैध रेती उत्खनन के विरोध मे सेकडो युवकोका यलगार*

*केन्द्रीय गु्हमंत्री, मुख्यमंत्री,तथा राज्य गु्हमंत्री, जिल्हाधिकारी, आयुक्त आदीयो को तहसीलदार मार्फत निवेदन*

*तत्काल अवैध उत्खनन रोकने की मांग अथवा तीव्र आंदोलन का इशारा*

*मुख्य संपादक किशोर ढुंढेले*
*सावनेरः तहसील अंतर्गत खापा शहर के करिबसे बहने वाली कन्हान नदी हमेशाही अवैध रेती उत्खनन के लीये प्रसिद्ध रही है.इस नदिके रेतीघाटो पर से पोकलेन मशीनोके व्दारा मनमानी तरह से रोजाना हर घाटोपर से शेकडो ट्रक रेती का अवैध परिवहन कोई नई बात नही है।*
*ज्ञात हो की कन्हान नदिके लगबग सभी घाटोसे बडे पैमानेपर हो रही रेती चोरी की जानकरी प्राप्त होतेही राज्य के गु्हमंत्री अनिल देशमुख, जिला पालकमंत्री डॉ नितीन राऊत पुरे दलबल के साथ इन रेतीघाटोपर पहुचकर इन घाटोसे अवैध रेती उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के दिशानिर्देश जिल्हाधिकारी, सावनेर उपविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, पोलीस प्रशासन तथा परीवहन विभाग को दीये थे लेकीन उन कडे आदेशोके बाद भी रेती चोरी मे कमी आने के बजाय बढोतरी हो रही है जीससे इन रेती चोरो के आगे पुरा शासकीय महकमा बौना साबीत हो रहा है*

*भारतीय जनता पार्टीने सोपा निवेदन*

*तहसील के खापा शहर भाजप अध्यक्ष पीयूष बुरडे और बलराज सुरकार के नेतृत्व मे शेकडो युवाओने आज तहसील कार्यालय सावनेर पहुचकर उपविभागीय अतुल म्हेत्रे एंव तहसीलदार दिपक कारंडे के मार्फत केन्द्रीयं गु्हमंत्री अमीत शाह,महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्दव ठाकरे, गु्हमंत्री अनिल देशमुख, जिल्हाधिकारी, वरिष्ठ पोलीस अधिकारी आदीयो को निवेदन प्रस्तुत कर खापा शहर के कन्हान नदिपर पडनेवाले सभी घाटोपर पोकलेन मशीनो व्दारा शुरु अवैध रेती उत्खनन एंव परिवह तत्काल रोकने की मांग की कन्हान नदिके रेती घाटोपर दिन रात जारी खुलेआम रेत उत्खनन एंव परिवहन से राज्य शासन को करोडो रुपये के राजस्व की हानी उठानी पड रही है.वही सुर्योदय से सुर्यास्त तक ही कीसी भी तरहके उत्खनन की मंजुरी होने के बाद भी सारे नियम कायदो को धाता बताते हुये चौबीसो घंटे यह अवैध रेती चोरीका का गोरखधंदा अबाधित शुरु रहता है.इस ओर स्थानिक प्रशासन एंव वरिष्ठो की नजर क्यो नही पडती यह सोचने वाली बात है रातबेरात होणेवाले इस रेती परिवहन से शहर की सडकोपर रेत ही रेत नजर आती है तथा इन रेतीली सडकोपर अनेक दुपहीया वाहनचालको को फीसलकर अपने हातपैर तुडवाने पड रहे है*

*भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिये इस निवेदन को अगर प्रशासन ने गंभीरतासे नही लीया गया तो तीव्र आंदोलन की चेतावणी देते हुये कहा की अब इस अवैध रेतीघाटोपर से अवैध रेती चोरी के खीलाप आम जनता रास्तोपर उतरकर अपने हक की लढाई लढनेको मजबुर होगी*

*वास्ते समय रहते प्रशासन कौनसे कडे कदम उठाकर इन अवैध रोती व्यवसायो पर नकेल कसती है इस ओर सभीकी नजरे लगी हुयी है इस अवसर पर सतिश लांजेवार, शुभम इंगे,पवन पैठनकर,शुभम सुपारे, आशीष नीळे सहीत सेकडो युवा उपस्थित थे*

*कारवाई जरूर होगी (तहसीलदार दिपक कारंडे)*

*उक्त निवेदन पर तहसीलदार दिपक कारंडे ने हमारे संवाददाता को बताया की प्राप्त निवेदन की तहकीकात कर कठोर कारवाई की जायेगी और वैसे भी हमारी राजस्व विभाग की टीमे हर वक्त इन घाटोपर निगराणी तो करतीही है साथ ही कारवाई भी करती है हर आये दीन तहसील राजस्व विभाग व्दारा की जाती है और की जाती रहेगी ऐसा विश्वास जताया*

Check Also

*नन्ही रोजेदार – कु.जामिया जमिर शेख*

🔊 Listen to this *नन्ही रोजेदार* सावनेर ः पवित्र रमजान के अवसरपर शहरकी पाच वर्षीय …