Breaking News

*24 घंटे बाद मिले युवकों के शव 2 किमी तक बहे थे दोनो*

*24 घंटे बाद मिले युवकों के शव 2 किमी तक बहे थे दोनो*

वर्धा प्रतिनीधी विश्वास बांगरे सोबत पंकज रोकडे

वर्धा- नदी पात्र में रेत का उत्खनन करने गए दो युवक रविवार की सुबह बह गए थे़ करीब 24 घंटे तक चले जांच कार्य के बाद सोमवार की सुबह घटनास्थल से दो किमी दूरी पर दोनो युवकों के शव बरामद हुए़ रविवार की सुबह हिंगनघाट तहसील के मौजा चानकी स्थित यशोदा नदी पात्र में कानगांव निवासी तुषार रविंद्र लांबाडे (24) व मंगेश केशव सोनवणे (22) दोनो रेती का उत्खनन करने गए थे़ परंतु पानी के बहाव में आने से दोनो बह गए़ घटना ध्यान में आते ही उनकी तलाश शुरु कर दी़ बचाव दल भी घटनास्थल पहुंचा, परंतु देरशाम तक दोनो के शव नहीं मिले.

अधिक रात होने से जांच मुहिम रोक दी गई़ सोमवार की सुबह आपदा प्रतिसाद दल क्रं. 2 को बुलाया गया़ इसमें पुलिस निरीक्षक प्रमोद लोखंडे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुजीत जम्बली, मधुकर मोरले सहित 25 जवानों का समावेश था़ उक्त टिम पहुंचते ही उपविभागीय अधिकारी चंद्रभान खंडाईत, नायब तहसीलदार विजय पवार, थानेदार योगेश कमाले, तलाठी प्रशांत भेंडे ने घटना की जानकारी दल को दी़ पश्चात ओबीएम व बोट की मदद से जांचमुहिम शुरु कर दी.
इसी दौरान घटनास्थल से 2 किलोमीटर दूरी पर दोनो के शव नदीतट पर एक पेड से अटके मिले़ दोनो शव बाहर निकालकर परिजनो ने मृतको की शिनाख्त की़ इस प्रकरण में आगे की जांच अल्लीपुर पुलिस कर रही है़.

Check Also

*उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त नगरसेवक* *नगराध्यक्षा व नगरउपाध्यक्ष ने बनाया इतिहास*

🔊 Listen to this *उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त …