Breaking News

*पत्नी का फेक अकाऊंट बनाकर किया बदनाम**पति सहित अन्य एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज*

*फेसबुक पर पत्नी का फेक अकाऊंट बनाकर किया बदनाम*

*पति सहित अन्य एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज*

वर्धा प्रतिनिधि- पंकज रोकडे
वर्धा- पति से अलग रह रही पत्नी का एफबी पर फेक अकाऊंट बनाकर बदनामी करनेवाले पति सहित अन्य एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया. मिली जानकारी के अनुसार आर्वी के विठ्ठल मंदिर वार्ड निवासी 21 वर्षीय महिला का वर्ष 2019 में मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी विवेक व्यास से विवाह हुआ था. परंतु पति से नही बनने के कारण मार्च 2019 में विवाहित अपने मयके चली आयी.

दौरान विवाहिता के पति विवेक व्यास ने पत्नी के नाम से फेसबुक पर फेक आयडी बनाई तथा उसमें विवाहिता के फोटो अपलोड कर गलत मैसेज डालकर बदनामी की. इस संबंध में बात पता चलते ही विवाहिता ने आर्वी पुलिस थाना में मामला दर्ज किया. आर्वी पुलिस ने इस प्रकरण में रवि पंडिया व विवेक व्यास के खिलाफ मामला दर्ज किया.

Check Also

*सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी*

🔊 Listen to this *सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी* …