Breaking News

*काटोल संतरा प्रकल्प शुरू करने के लिये आत्मक्लेश आंदोलन*

*काटोल संतरा प्रकल्प शुरू करने के लिये आत्मक्लेश आंदोलन*


कोंढाली प्रतिनिधि-दुर्गाप्रसाद पांडे

नागपुर-  जिले के काटोल तहसील के एम आय डी सी क्षेत्र में बंद पडे संतरा प्रक्रिया प्रकल्प को शुरू करने को लेकर
महात्मा गांधी तथा पुर्व पंतप्रधान लालबहाद्दूर शास्त्री के जयंती(02अक्तूबर) के अवसर पर काटोल के किसान नेता एड-निलेश हेलोंडे तथा उनके सहयोगीयों द्वारा काटोल के एम आय डी सी मे स्थित संतरा प्रक्रिया कारखाने के सामने *आत्मल्केश* आंदोलन करने की जानकारी एड -निलेश हेलोंडे द्वारा बताया गया है.उन्होने बताया की वर्ष 1997मे महाराष्ट्र सरकार तथा कृषी औद्योगिक विकास महामंडल के संयुक्त तत्वाधान काटोल में संतरा प्रक्रिया प्रकल्प शुरू किया गया था. यह प्रकल्प 2001तक शुरू था. पर सरकार की उदासीना के चलते इस प्रकल्प को ग्रहण लगना शुरू हुआ.

कुछ वर्ष बंद रहने के बाद इस संतरा प्रकल्प को मे.अलायंस अग्रो इंडिया प्रा. लिमिटेड से करार कर शुरू किया गया पर यह प्रकल्प फिर कुछ माह शुरू रहा और फिर बंद पड गया . इस क्षेत्र के संतरा उत्पादक किसानों के लिये शुरू किये गये यह संतरा प्रकल्प राज्यसरकारों के जनप्रतिनिधीयों के उदासीन रवैय्ये की भेट चढ गया. इस प्रकल्प पर करोडो रूपयो का खर्च भी किया जा चूका है.


अब इस संतरा प्रकल्प को पुन्हाः प्रारंभ करने के लिये दो अक्तूबर से काटोल में महात्मा गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष किसान नेता तथा युवा सेना के एड-निलेश हेलोंडे, शिवसेना के पुरुषोत्तम धोटे,प्रहार संघटना के विजय ठाकरे, तथाआमआदमी पार्टी के शेखर खरपुरीया आत्मक्लेश आंदोलन करने की जानकारी एड निलेश हेलोंडे ने दी है.

Check Also

*सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी*

🔊 Listen to this *सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी* …