*महात्मा गांधी एक विचार, सेवाग्राम प्रेरणा केंद्र – उद्धव ठाकरे*

*गांधीजी की 151 वीं जयंती के अवसर पर सेवाग्राम विकास प्रारूप अंतर्गत किये गए कामों का शुक्रवार को मुख्यमंत्री ठाकरे व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के हाथों ई-लोकार्पण*
वर्धा प्रतिनिधि- पंकज रोकडे
वर्धा- महात्मा गांधी ने एक विचार दिया है. उनका संपूर्ण जीवन ही एक विचारधारा रहा है. गांधी के आदर्शों को हमें जीवन में उतारना चाहिए. सेवाग्राम यह प्रेरणादायी भूमि है. उसे विश्वस्तर की धरोवर के रूप में निर्माण करने के लिये प्रयास करने होंगे, उक्ताशय का प्रतिपादन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने व्यक्त किया.
गांधीजी की 151 वीं जयंती के अवसर पर सेवाग्राम विकास प्रारूप अंतर्गत किये गए कामों का शुक्रवार को मुख्यमंत्री ठाकरे व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के हाथों ई-लोकार्पण किया गया. इस अवसर पर ठाकरे बोल रहे थे. ठाकरे ने आगे कहां कि, सेवाग्राम स्वतंत्रा संग्राम का केंद्र बिंदू रहा है. अहिंसा के मंत्र से गांधीजी ने देश को आजादी दी है. गांधीजी ने एक विचार समुचे विश्व को दिया है.उनके आदर्शो को संभालने का कार्य उनके अनुयायी कर रहे है. देश की वर्तमान स्थिती गांधीजी देख नहीं सकते थे. राजनिती में विचारों का अवमूल्यन हुआ है. गांधीजी ने गांव की और चलने का संदेश दिया. किंतु आज भी हमने गावों की और ध्यान नहीं दिया है. ग्रामीणों का सुखी व शांतीपुर्वक जिवनयापन हो, यह गांधीजी को अभिप्रेत था़ किन्तु वास्तविकता में ऐसा नहीं हुआ़ ग्रामराज्य की संकल्पना अबतक अमल में नहीं आयी़ लाल बहाद्दुर शास्त्री के योगदान को भी हम भूल नहीं सकते़ शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था.

राज्य का किसान विविध समस्याओं से घिरा है़ इस वर्ष प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसान मुश्किल में है़ अन्नदाता किसान के मुश्किल समय में महाविकास आघाडी सरकार उसके साथ खडी रहेगी, किसानो को हरसंभव सहायता देने का हमारा प्रयास है़ सेवाग्राम विकास प्रारुप के अंतर्गत अनेक काम किये जा रहे है़ भविष्य में भी अनेक कार्य किये जाएंगे, उसके लिए निधी की कोई कमी नहीं आएगी़ प्रतिवर्ष सरकार गांधी की स्मृतिओं का जतन करने के लिए निधी उपलब्ध कराएगी, ऐसा आश्वासन मुख्यमंत्री ठाकरे ने दिया़ गांधीजी ने अपने जीवन में सात मूल्यों का जिक्र किया है.इन मूल्यों पर हमें चलना होगा़ तत्वहिनता की राजनीति बंद होनी चाहिए, ज्ञान के साथ ही चरित्र की भी शिक्षा देनी होगी, चरित्रवान व्यक्ती हमें निर्माण करना होगा, उपासना के साथ ही त्याग व समर्पण की भावना लानी होगी़ इसके लिए गांधी के आदर्शो व मूल्यों का प्रसार करना होगा, ऐसा भी उन्होंने कहा.
Maharashtra News Media सच की आवाज