Breaking News

*वर्धा सेवाग्राम में 151 वीं गांधी जयंति सप्ताह कार्यक्रम* *गांधीजी की जीवनपध्दति ही हमारे लिए तत्वज्ञान – पालकमंत्री सुनील केदार*

*वर्धा सेवाग्राम में 151 वीं गांधी जयंति सप्ताह कार्यक्रम*

*गांधीजी की जीवनपध्दति ही हमारे लिए तत्वज्ञान – पालकमंत्री सुनील केदार*

 

वर्धा प्रतिनिधि- पंकज रोकडे

वर्धा- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने उनकी दैनंदिन जिवनपद्धती यही हमारे लिए एक तत्त्वज्ञान है़ उनकी जीवनपध्दति, सत्य, अहिंसा तथा स्वावलंबन के विचारधारा का अनुसरण करना ही उन्हें सही मायनो में आदरांजलि होगी. उक्ताशय के प्रतिपादन पशु संवर्धन, दुग्ध व्यवसाय विकास, मत्स्य विकास तथा क्रीडा व युवक कल्याण मंत्री एवं जिले के पालकमंत्री सुनील केदार ने व्यक्त किए.

महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती सप्ताह उपलक्ष्य सेवाग्राम स्थित बापूकुटी आश्रम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वें बोल रहे थे़ सर्वोदय मंडल तथा जिला प्रशासन द्वारा गांधी चौराहे से सेवाग्राम आश्रम तक सुबह 7 बजे पदयात्रा निकाली गई़ पदयात्रा का समारोप सेवाग्राम आश्रम में हुआ़ इस प्रसंग पर सेवाग्राम आश्रम द्वारा महात्मा गांधी का देश के लिए प्रथम भाषण तथा सेवाग्राम में पहुंचने पर ग्रामीणों के सामने किया गये भाषण के ध्वनिफित का विमोचन पालकमंत्री तथा उपस्थित अतिथियों के हाथो किया गया. इस प्रसंग पर विधायक रणजीत कांबले, जिलाधिकारी विवेक भीमनवार, जिप के प्रभारी मुकाअ सत्यजीत बढे, पुलिस अधीक्षक प्रशांत होलकर, अपर पुलिस अधीक्षक नीलेश मोरे, निवासी उपजिलाधिकारी  सुनील कोरडे, आश्रम प्रतिष्ठान के अध्यक्ष टी.आर.एन. प्रभू, आशा बोथरा, सेवाग्राम की सरपंच सुजाता ताकसांडे, सर्व सेवा संघ के प्रभारी अध्यक्ष चंदन पाल आदि उपस्थित थे. पालकमंत्री केदार ने आगे कहा कि, गांधीजी की जयंती कोरोना का संकट ध्यान में रखकर सादगीपूर्ण तरीके से मनाई जा रही है़ बापू के विचारों का पालन कर, उनके तत्वज्ञान का अभ्यास कर, उन्हें जीवन में रिझाने जरुरी है़ उनके विचारों की प्रेरणा लेने दुनियाभरे से गांधीप्रेमी सेवाग्राम आश्रम को भेंट देते है़ इस लिए उनके विचारप्रेरणा से जीवनपध्दति में बदलाव कर कोरोना संकट का सामना करने का आवाहन पालकमंत्री ने किया़ 

गांधी के विचार ही विनाश से बचा सकते है – प्रभू

सेवाग्राम आश्रम प्रतिष्ठान के अध्यक्ष टी.आर.एन. प्रभू ने प्रास्ताविक में कहा कि, गांधीजी के विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए़ कोरोना के कारण भव्य कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया़ गांधीजी को समझना एवं उनके विचारों को रिझाना प्रत्येक व्यक्ती का कर्तव्य है़ उनके विचार दुनिया को विनाश से बचा सकते है़ सत्य, अहिंसा तथा स्वावलंबन का प्रत्येक नागरिक ने पालन करना चाहिए.

सामुहिम प्रार्थना कर किया अभिवादन
पालकमंत्री सुनील केदार ने बापूकुटी पहुंच कर सामुहिम प्रार्थना में हिस्सा लिया़ पश्चात बापु को अभिवादन किया. आश्रमवासी जालंदर नाथ व विद्यार्थियों द्वारा आयोजित चित्रप्रदर्शनी का अवलोकन किया़ महात्मा गांधी की विविध मूर्ती, बापू कुटी, आश्रम, उनकी पादुका एवं ‘मी पासून, आम्ही आणि आम्ही पासून जगाकडे’ यह इस चित्रसंदेश की सराहना की.

*पदयात्रा ने खींचा ध्यान*

पदयात्रा को सुबह 7 बजे पालकमंत्री केदार ने हरी झेंडी दिखाई़ वर्धा जिला सर्वोदय मंडल राष्ट्र सेवा दल की प्रभातफेरी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पूर्णाकृती प्रतिमा से आरंभ हुई, जो 9 बजे सेवाग्राम आश्रम पहुंची.गांधीजी तथा छत्रपति शिवाजी महाराज की वेषभूषा धारण करनेवाले विद्यार्थियों ने सभी का ध्यान खींचा़ देवली स्थित एस.एस. एन जे महाविद्यालस के प्रा. गिरीश काले व प्रा. मोहन गुप्परकर के मार्गदर्शन में महात्मा गांधी की वेशभूषा में विवेक दोंडल, लोकमान्य तिलक राजेश सूरजुसे, छत्रपति शिवाजी महाराज आकाश भट, डा़ बाबासाहेब आंबेडकर रघू सोलंकी, सुभाषचंद्र बोस तुषार झाडे, पं. जवाहरलाल नेहरू प्रतिक वालूकार, राजगुरु संकेत हिवंजे, राणी लक्ष्मीबाई दीक्षा माहेश्वरी तथा राजमाता जिजाऊ की वेशभूषा धनश्री खेलकर ने साकारी थी.

Check Also

*नन्ही रोजेदार – कु.जामिया जमिर शेख*

🔊 Listen to this *नन्ही रोजेदार* सावनेर ः पवित्र रमजान के अवसरपर शहरकी पाच वर्षीय …