*लातूर में पतंजलि मेगा स्टोर की तरफ से गार्डन में सीमेंट बेंचेस भेंट*

*वृक्षारोपण कर मनाया गया जन्मदिवस*

विशेष प्रतिनिधि
लातूरः पतंजलि मेगा स्टोर ,रघुनंदन एजेंसीज ,लातूर की ओर से गार्डन में सीमेंट बेंचेस भेंट दिए गए. संक्रमण निवास शासकीय कॉलोनी ऑक्सीजन पार्क में पतंजलि योग समीती के राज्य प्रभारी तथा पतंजलि मेगा़ स्टोर के संचालक विष्णूजी भुतडा व्दारा उनकी बेटी भाग्यश्री के जन्म दिवस के उपलक्ष में वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न किया. कार्यक्रम में अतिरिक्त जिलाधिकारी माननीय लोखंडे , नायब तहसीलदार रत्नाकर महामुनि , लातूर वृक्ष के सुपर्ण जगताप , बी आर पाटिल जी , अवधूते ,अपसिंगकर , गुडे रेङडी , बाबासाहेब सूर्यवंशी, लक्ष्मण शिंदे , संदीप पुणेकर , नारायण टेकाले, शास्त्री , विलेगावे, होलीकर कुलकर्णी व अन्य उपस्थित थे.

विष्णु भूतड़ा, राज्य प्रभारी पतंजलि योग समिति व्दारा इस अवसर पर आँक्सीजन पार्क मे बैठने हेतू सीमेंट के बेंन्च भी लगाये गये बेटी के जन्मदिवस के अवसर पर लोकभिमुख कार्य के लीये पतंजली मेगा़ स्टोर के संचालक विष्णूजी भुतडा़ तथा पतंजलि परिवार की सराहना की जा रही है.

Maharashtra News Media सच की आवाज