*शिवा ग्राम के वज्रपात से मृत परिजनों से मिले गृहमंत्री मंत्री अनिल देशमुख*

*आपदा राहत कोष से मुआवजा देने का प्रस्तावित किया*
*शिवा(एलकापार)में वज्रपात से हुई थी तिन मजदुरों की मृत्यू तथा दो घायल*
काटोल प्रतिनिधि – दुर्गाप्रसाद पांडे
बाजारगाव- यहां से 6कि मी दुर शिवा-रिंगणाबोडी गांव के बीच एलकापार शिवार में विगत11अक्तूबर के शाम 6-30बजे के दरमियान वज्रपात के चलते एलकापार के किसान श्रावण इंगले के खेत मे कपास चुन रही मजदुरों पर वज्र पात के चलते तिन मजदुरों की मृत्यू हुई थी, वहीं दो मजदुर घायल हुऊ थे. जिनकी अभी इलाज चल रही है प्रकृती की.
*गृहमंत्री पहूंचे शिवा *
काटोल विधान सभा चुनाव क्षेत्र के विधायक तथा राज्य के गृहमंत्री मंत्री अनिल देशमुख 18अक्तूबर के शाम 6-00बजे अपने चुनाव क्षेत्र शिवा गांव पहूंचे जहां उन्होने11अक्तूबर को वज्रपात मृत संगिता गजानन मुंगभाते, शारदा दिलीप ऊईके,तथा अचर्णा उमेश तातोडे तथा घायल पंचफुला आसोले तथा सत्यभागा इंगले एवं किसान श्रावण इंगले के परिजनो से मिलकर घटना कि जानकारी ली .सभी के परिजनों के प्रति सहानुभूती जताई तथा वज्रपात की घटना में मृत परिजनों को राज्य शासन के ओर से नैसर्गिक आपदा कोष से (चार – चार लाख) आर्थिक सहायता राशी की घोषणा की इस अवसर पर नाना गावंडे,जि प सदस्य व सभापती भारती पाटील,पं समिती सदस्य अविनाश पारधी,शिवा की सरपंच रेखाताई गावंडे , पुलिस अधीक्षक राकेश ओला एसडीयो इंदिरा चौधरी, नागपूर पं समिती बिडीओ किरण कोवे,नागपूर (ग्रामीण)तहसीलदार मोहन टिकले ,पुलिस उपविभागीय पोलिस अधिकारी नागेश जाधव, उपविभागीय बीजली अधिकारी अशोक गाणार , कोढाली पुलिस स्टेशन थानेदार श्याम गव्हाणे, शिवा ग्राम पं के सचिव संजीव भोंगे आदि उपस्थित थे!
*विविध विकास कार्यो का भूमि पुजन *
गृहमंत्री अनिल देशमुख ने अपने विधानसभा क्षेत्र काटोल के
बाजारगाव ,पाजंरा ,सातनवरी ,धामणा ग्राम के विविध विकास कार्यो के भूमिपूजन कार्य संपन्न किये! बाजारगाव ग्राम पंचायत ने गृहमंत्री अनिल देशमुख का शाल- श्री फल देकर सत्कार किया !
Maharashtra News Media सच की आवाज