Breaking News

*प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र या रामभरोसे हिंन्दु होटल* *स्वास्थ सुविधाओ का आभाव*

*प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र या रामभरोसे हिंन्दु होटल*

*स्वास्थ सुविधाओ का आभाव*

मुख्य संपादक – किशोर ढूंढेले
सावनेरः शहर मे स्थित तालुका स्तरिय प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र सावनेर मे सुविधाओ के आभाव तथा स्वास्थ केन्द्र के आला अधिकारी और नवसिखीये डाँक्टरोके रुखे व्यवहारसे क्षेत्रकी गोरगरीब जनताको उचित स्वास्थ व्यवस्थाओसे वंचित रहना पड रहा है.

ज्ञात हो की मेडिकल हाँस्पिटल नागपूर के देखरेख मे कार्यरत सावनेर शहरका यह प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र शहर ही नही बलकी तालुका स्तर का सबसे बडा़ दवाखाना होनेके साथ साथ सिमावर्ती मध्यप्रदेश के दुर दराजके मरीज यहा अपणा इलाज कराने बडी आशासे आते है.साथ ही राष्ट्रीय महामार्गोपर होनेवाली आकस्मिक घटनाओके मरिज यहा अपना इलाज करवाने आनेपर ना इन्हे उचित इलाज मीलता है ना ही दवा दारू हर छोटी मोटी समस्या के लीये इन्हे नागपुर रेफर करणे ची चिठ्ठी पकडा दी जाती है.अगर हर छोटी मोटी घटनाओके मरीजो को अगर नागपुर ही रवाना करणा है तो इतने सारे अधिकारी, कर्मचारीयोकी आवश्यकता क्या ऐसा सवाल उभरकर आगे आता है.

*वरिष्ठ अधिकारीयो के कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह*

सावनेर स्वास्थ केन्द्रको सुचारु रुपसे संचालन हेतू यहा प्रपाठक महोदय भी नियुक्त है.किंन्तु वे मुख्यालयमे नरहते हुये नागपुरसे ही इस स्वास्थ केन्द्र का संचालन कर मुफ्त का वेतन और सारी सुविधाये प्राप्त कर रहे है.एक ओर जहा संपूर्ण विश्व कोरोना महामारीके संक्रमण से गुजर रहा है.ऐसे आपात्कालीन स्थितिमे भी प्रपाठक महोदय “ईद का चाँद” ही नजर आते रहे.ऐसेमे स्वास्थ केन्द्रके अन्य अधिकारी कर्मचारीयोपर वरिष्ठोका अंकुश न होनेसे सुबह 8-30 से दोपहर 2-30 तक शुरू रहनेवाली ओपीडी 11-00 से पहले शुरु नही होती लेकीन 2-30 पहले बंद जरुर हो जाती है.इसका मुख्य कारण इस स्वास्थ केन्द्रमे कार्यरत अधिकतर अधिकारी कर्मचारी मुख्यालयमे न रहकर नागपुरसे आवागमन करते है.जबकी कोविड़ 19 के चलते उत्पन्न आजकी स्थिती विशेष तौरपर स्वास्थ और प्रशासनिक स्तरपर आपातकालिन स्थिती है और ऐसेमे सभी कर्मचारीयोको मुख्यालयोमे रहना अनिवार्य होता है और शासन व्दारा जारी ऐसे दिशानिर्देशोके बावजुद भी अधिकांश कर्मचारी अधिकारी मुख्यालयोसे नदारद ही होते हे.जिसका सबसे बडा़ कारण प्रपाठक महोदय का खुद अपने कर्तव्यतासे पल्ला झाडना और गैरजिम्मेदाराना होना ही है.

अपने कर्तव्य के प्रती लापरवाह तथा ग्रामीण जनताके स्वास्थसे खिलवाड करणेवाले गैरजिम्मेदाराना अधिकारी कर्मचारीयो पर कठोर कारवाई कर प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र सावनेर को सर्व सुविधायुक्त तथा सुचारु रुपसे संचालित कीया जाय ऐसी मांग उठने वशलगी है.

Check Also

*उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त नगरसेवक* *नगराध्यक्षा व नगरउपाध्यक्ष ने बनाया इतिहास*

🔊 Listen to this *उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त …