*केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ़ कोंढाली में महाविकास अघडी का आंदोलन*
*तहसीलदार को दिया ज्ञापन*
कोंढाली संवाददाता- दुर्गाप्रसाद पांडे
कोंढाली – केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि अधिनियम के खिलाफ देश के राजधानी दिल्ली के सीमा पर जारी किसानों के आंदोलन को पूरे राज्य से समर्थन मिल रहा है। मंगलवार आठ दिसंबर को कोंढली क्षेत्र के किसानों के साथ कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस, तथा शिवसेना(महाविकास आघाडी) के साथ साथ अनेक कामगार संगठनोंने किसानों के आंदोलन के लिये आयोजीत आंदोलन के समर्थनार्थ कोंढाली के व्यापारियों ने भी सहयोग दिया।
आठ दिसंबर को कोंढाली क्षेत्र के किसानों तथा महाविकास आघाडी के के कार्य कर्ताओं द्वारा मंगलवार आठ दिसंबर को आयोजीत किसानों के लिये केंद्र सरकार ने पारीत कानून के खिलाफ आयोजीत आंदोलन कोंढाली कांग्रेस तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस के कार्यालय से निषेध मोर्चा निकाला गया। इस अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा किसनों के लिये पारीत काले कानून के खिलाफ मुख्य मार्ग से उद्घोषणा देते हुये यहां के बाजार चौक पहुंचे यहां के हुतात्मा स्तंभ को नमन कर बाजार चौक में उपस्थित किसान,व्यापारी तथा नागरिकों को कांग्रेस के सतीश चव्हाण और राष्ट्रवादी कांग्रेस के सतीश पूंजे ने केंद्र सरकार के किसान विरोधी नीतियों की जानकारी दी । साथ ही इस किसानों आंदोलन को सहयोग के लिये सभी का आभार माना। तत्पश्चात सभी आंदोलनकारीयों द्वारा बाजार चौक से यह निषेध रैली एक रैली प्रदर्शन चौक से, राऊत पुरा, उमाठे नगर, रामनगर बसस्टेशन होते हुए कोंढाली के हुतात्मा स्मारक स्थित नायब तहसीलदार कार्यालय पहुंची। जहां नायब तहसीलदार नीलेश कदम, कोंढाली के थानेदार श्याम गव्हाणे के मार्फत देश के राष्ट्रपति के नाम से एक निवेदन दिया गया। इस अवसर पर कोंढली सरपंच केशव धुर्वे, पुर्व जि प सदस्य रामदास मरकाम, पदम पाटिल डेहनकर, बालासाहेब जाधव, दिलीप जाउलकर, विश्वनाथ चंदनखेड़े, रणजीत गायकवाड़,नितिन ठवले, प्रशांत खंते, विनोद माकोड़े, मोहन ठवले, हरीश राठौड़ शाहजी जाधव, निरंजन अंतुरकर, गंगंधर गजभिये इस अवसर पर संजय किन्हेकर, राधेश्याम राठी, कुणाल भांगे, अफसर पठान, तुषार राउत, विश्वनाथ धरपुरे, धर्मपाल पाटिल, अन्नू पठाण, राजेंद्र गोलाईत, बालू शिर्के, राजेश साठे, अभय अष्टणकर, अट्टू शहा, गंगाधार गजभिये,के साथ साथ कोंढाली समिपस्थ गांव के किसान प्रतिनीधी तथा महाविकास आघाडी के कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे।
Maharashtra News Media सच की आवाज