*कोव्हिड 19के नियमावली के पालन करते हुए स्कूलों की बजी घंटी!*

*पालकों की अनापत्ती के बाद ही स्कुल में प्रवेश*

*काटोल-तहसील के 50 स्कूलों के 8779 छात्रों में से 1112 छात्र ही पहूंचे पहले स्कुल*
कोंढाली संवाददाता- दुर्गाप्रसाद पांडे
कोंढाली – वैश्विक महामारी कोव्हिड 19के संक्रमण काल के चलते विगत छह-सात माह से बंद स्कूलों को अब क्रमशः कक्षा 09-10 तथा 11-12 को शुरू करने की प्रक्रिया 14दिसम्बर से प्रारंभ हो गयी है ।
केंद्र सरकार के कोव्हिड -19 के तहत राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशकों का पालन करते हुए नागपुर जिले के काटोल तहसील की 49हायस्कुल 14 दिसम्बर से प्रारंभ की गयी है । शुरू हुई स्कूलों में जिन छात्रों के पार्कों ने अपने सम्मती पत्र दिये है। उन छात्रों को ही प्रवेश दिया जा रहा है । काटोल तहसील के कोंढाली की लाखोटिया भुतडा कनिष्ठ महाविद्यालय यह ग्रामीण आंचल की सबसे बड़ी स्कुल है। यहां कक्षा 09से 12के कुल 1388छात्र अध्ययनरत है। 26जून को प्रारंभ होने वाली स्कुल 14दिसंबर से प्रारंभ हुई है।
*पुष्प गुच्छ देकर स्वागत*
26जून को प्रारंभ होने वाली स्कुल सात महीने के बाद 14दिसम्बर को प्रारंभ हुई है । काटोल तहसील के कोंढाली की लाखोटिया भुतडा कनिष्ठ महाविद्यालय ग्रामीण आंचल की सबसे बड़ी स्कुल में से एक है । यहां कक्षा 09से 12तक 1388छात्र अध्ययनरत है। 14दिसम्बर को प्रारंभ हुई स्कूल में आने वाली 09कक्षा की छात्रा विद्या राठोड का प्राचार्य गणेश शेंम्बेकर ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया,।
केंद्र के कोव्हिड 19 तथा राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करते हुए स्कूल के प्रवेश द्वार पर ही प्रत्येक शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा प्रत्येक छात्र का आॅक्सीजन लेव्हल तथा थर्मल गन से तापमान के जांच तथा सभी के पास मास्क के बाद तथा सभी संबधित छात्रों के पालको की स्कुल मे जाने के लिये मंजूरी पत्र के बाद ही स्कूल में प्रवेश दिया गया।
स्कुल में 21 कक्षाओं में Zपद्धति के अनुसार एक बेंच पर एक ही छात्र को बैठक की व्यवस्था की गयी है । साथ ही संबधीत टेबल पर छात्रों के नाम की पर्ची जिस टेबल पर छात्रों के नाम की पर्ची जिस टेबल पर छात्रों के नाम है उसी को बैठने की जानकारी दी गयी है ।
स्कुल के सभी शिक्षकों तथाशिक्षकेत्तर कर्मचारी यों शिक्षकेत्तर कर्मचारीयों की कोव्हिड की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है ।14जून को पहले ही दिन कुल -158छात्र (24%) पहले दिन स्कूल में आये। यहां के स्कूल मे 1388 छात्रों में 701 छात्र ग्रामिण आदिवासी बाहूल क्षेत्रों से आते हैं ।इनके पढाई के आवाजाही के लिये एस टी महामंडल की बसें ही एक मात्र साधन है । बी ई ओ कार्यालय द्वारा जांच दल गठीत किया गया है जिसमें कोंढाली क्षेत्र के लिये नितीन कवडे तथा अशोक खालोकर की नियुक्ति की गयी है । यह जानकारी लाखोटीया भुतडा कनिष्ठ महाविद्यालय के प्राचार्य गणेश शेंम्बेकर ने दी है ।
*एस टी बसें शुरू करने की मांग*
यहाँ के स्कूलों में आधे से अधिक छात्र ग्रामीण आदिवासी बाहूल क्षेत्रों के है। इन्हे रा प नि(एस टी)के बसों का ही एक मात्र साधन है । इस लिये आदिवासी बाहूल क्षेत्रों के लिये एस टी महामंडल की बसें शुरू करने के लिए स्थानिय जनप्रतिनिधि ग्रा पंचायत के सरपंच उपसरपंच तथा पालकों ने किया है । पर स्कुल छात्रों को बसों में कोव्हिड के नियमावली के निर्देशानुसार छात्रों को सहयोग किये जाने की मांग की गयी है ।सतिश चव्हान, केशवराव धुर्वे, स्वप्निल व्यास, संजय राऊत, कमलेश गुप्ता, सतीश पुंजे, नरेश नागपुरे, सुधीर गोतमारे, बालकिसन पालीवाल, प्रकाश बारंगे, कवडू चव्हान, गुनवंत जिचकार,रामचंद्र चव्हान, द्वारा की गयी है ।
काटोल तहसील के बी ई ओ दिनेश धवड से पुंछने पर बताया की काटोल तहसील के 50हायस्कुलों मे8779छात्र है जिसमें 14 दिसम्बर को पहले दिन1112छात्रों को उनके पालकों के संम्मती पत्रों के बाद केंद्र तथा राज्य सरकार के कोव्हिड 19 तथा शिक्षा विभाग के नियमावली के निर्देशानुसार स्कूलों में अध्ययन शुरू कीया गया है । इन के लिये363शिक्षक नियुक्त किया गया है सभी की कोव्हिड 19की जांच रिपोर्ट निगेटिव के बाद पढाई के लिये मंजूरी दी गयी, साथ ही संपुर्ण तहसील के 50स्कूलों में जांच के लिये जांच दल गठीत किये गये है ।
काटोल के विश्व व्यापी संघटना के माध्यम से विद्यार्थीयों को मास्क का वितरण किया गया ।
Maharashtra News Media सच की आवाज