Breaking News

*बिजली कनेक्शन काटा तो खैर नही* *महाविकास आघाडी के खिलाफ भाजपा का महावितरण कार्यालय को ताला ठोको आंदोलन*

*बिजली कनेक्शन काटा तो खैर नही*


*महाविकास आघाडी के खिलाफ भाजपा का महावितरण कार्यालय को ताला ठोको आंदोलन*

 

मुख्य संपादक – किशोर ढूंढेले सोबत प्रतिनिधि दिनेश चौरसिया

सावनेरः 75 लाख बिजत्रली ग्राहकों का कनेक्शन काटकर राज्य की 4 करोड़ जनता को अंधेरे में रखने वाली राज्य की महा विकास आघाडी सरकार के खिलाफ आज शुक्रवार को सुबह महा वितरण कार्यालय को शहर भाजपा की ओर से ताला जड़ा गया।

भाजप आघाडी ना.जी.महामंत्री रामराव मोवाडे, शहर भाजप अध्यक्ष मंदार मंगळे आदी के नेतृत्वमे स्थानिक गांधी चौक से एक भव्य मोर्चा निकाला गया, जो महा वितरण कार्यालय में जाकर वहां महा विकास आघाडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। उसके पश्चात महा वितरण कार्यालय पहुचकर कार्यकारी अभियांता भस्मे के मार्फत राज्यके मुख्यमंत्री और उर्जामंत्री को लिखित निवेदन प्रस्तुत कर राज्य मे महावितरण कंपनी की दादागिरी तथा बिजली कनेक्शन काटने की धमकीयाँ देना तत्काल बंद हो,कोरोना कालमे उर्जामंत्री डॉ. नितीन राऊत व्दारा घोषीत बिजली बिल माफ हो, बकाया बिजली बील वसुली की सक्ती ना हो आदी मांगो का निवेदन सोपा.

इस अवसर पर भाजप आघाडी ना.जी.महामंत्री रामराव मोवाडे,भाजप शहर अध्यक्ष मंदार मंगळे,महामंत्री तुषार उमाटे,विलास ठाकरे,वरिष्ठ भाजप नेता किशोर मुसळे,नरेंद्र ठाकूर, नगरसेवक आशीष मानकर,अरविंद ताजने,रविंद्र ठाकूर, माजी नगरसेवक राजु घुगर,अमित झोडापे,प्रमोद ताजने,मनिष चित्तेवान,लक्ष्मण कमाले,निलकंठ खडसे,प्रविण नारेकर सहित अनेक पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Check Also

*नन्ही रोजेदार – कु.जामिया जमिर शेख*

🔊 Listen to this *नन्ही रोजेदार* सावनेर ः पवित्र रमजान के अवसरपर शहरकी पाच वर्षीय …