*जिले मे हाँट-स्पाँट बनता सावनेर तालुका*

*तहसील,नगर प्रशासन और पोलीस विभाग के असहयोग से बढ रहे रोजाना सेकडो मरिज*
मुख्य संपादक- किशोर ढूंढेले
सावनेरः दुसरे चरणके बढते कोरोना संक्रमण से एक ओर जनसामान्य मे भय का वातावरण निर्माण है तो वही सीर्फ स्वास्थ विभागको छोड बाकी फ्रंटलाईन विभाग जीसमे तहसील प्रशासन, नगर प्रशासन और पोलीस प्रशासन आपना पल्ला झाडते नजर आरहे है.जीससे यह महामारी तेजीसे फैलते जारही है.अगर सावनेर तालुका और शहर के आकडो़पर नजर डाली जाय तो एक भयावह मंजर नजरके आगे खडा होजाता है.

*सावनेर तालुका और शहर की स्थिती*
*तालुका और शहरमे बढते दुसरे चरणके कोरोनाकाल पर नजर डाली जाय तो अबतक सावनेर तालुका मे कुल एँक्टिव्ह पेशंट की संख्या 710 तो वही मरने वालो की संख्या 107 तो वही शहर मे एँक्टिव्ह पेशंट की संख्या 228 मरने वालो की संख्या 27 ऐसी भयावह स्थीती बनी हुयी है*
*तो अबतक सावनेर तालुका मे कुल 49500 तो सावनेर प्राथमिक आरोग्य केन्द्र मे आरटीपीसीर 5788 और एँन्टिजन 12081 ऐसे कुल मीलाकर 68369 नागरिकोकी कोवीड़ 19 जाँच कार्य अभीतक स्वास्थ विभाग व्दारा पुरा कर अभी भी स्वास्थ्य विगाग के डॉक्टर, अधिकारी, कर्मचारी,आशा वर्कर आदीयोके सहयोगसे कीया गया*

*शहर मे 4382 लगे कोरोना के टीके*
*सावनेर शहरके प्राथमिक आरोग्य प्रशिक्षण केन्द्र सावनेर जारी टीकाकरण केन्द्र पर प्रपाठक डॉ. मेश्राम के मार्गदर्शन मे डॉ. प्रितम निचट,डॉ. संदिप गुजर,डॉ.हरिष बरैय्या आदी के प्रमुख उपस्थितीमे शहर और तहसील के 1654 हेल्थ वर्कर, 979 फ्रंटलाईन वर्कर,223 टीके 45 से 60 उम्रके तो 1414 टीके 60 वर्षसे उपरके वयोवृद्ध ऐसे कुल 4382 लोगोको पहले चरणके टिकाकरण के तहत अबतक टिके लगाये गये तथा टिकाकरण कार्य अबभी जारी है तथा तहसील के ग्रामीण स्वास्थ केंन्द्रोपर भी टीकाकरण जारी है उक्त टिकाकरण के आकडे अभीतक प्राप्त नही हो सके*

*मुख्याधिकारी हर मोर्चे से नदारद*
*ज्ञात हो की नागपुर जीले मे सावनेर तालुका को हाँटस्पाँट की नजरीये से देखा जा रहा है वही सावनेर शहर भी ईससे अछुता नही सावनेर शहर भी तालुका मे हाँस्पाँट से कम नही जहा रोजाना कोरोना पाँझेटिव्ह मरीजोका दहाई के आकडे मे निकलना रोजाना जारी है.

हाँटस्पाँट बनते जारहे सावनेर नगर को नगर पालीकाके मुख्याधिकारी को कोई लेना देना नही क्योकी वे तो यहा प्रभारी मुख्याधिकारी की नियुक्ती पर नियुक्त है और शायद इसी कारण से वे हर मोर्चेपर से नदारद ही दिखते है या ये माना जाय की खुद ही वे अपने आपको इस महामारीसे बचाने के चक्कर मे दुरीया बनाये हुये है.जब नगर का मुख्याधिकारी ही अपने जिम्मेदारीरी एंव कर्तव्योसे पल्ला झाडे तो उनके अधिनस्थ अधिकारी कर्मचारीयोपर नियंत्रण कौन रखे और उन्हे मार्गदर्शन कौन करे.जिसके चलते सावनेर शहरकी स्थीती भयावह बनते नजर आरही है.228 एक्टिव्ह मरीजो के साथ साथ 27 मौते ईसका जीता जागता उदाहरण है*
*दि.16 मार्च की कोरोना अपडेट*

*अबतक 75 नाँट आऊट*
*सावनेर 32,पाटनसावंगी 3,नरसाळा 2,परसोडी 1,सवर्नी 2,बोरुजवाडा 3,मंगसा 1,मानेगाव 2,खैरी 1,नागपूर1,खुरजगाव 2, खर्डुका 2,वाघोडा 2,अजनी 5,ब्रम्हपुरी 1,केळवद 1,तेल कामठी 1,खापरखेडा 1,खापा 3,बडेगाव 1,भागेमाहेरी 1,बैलवाडा 1,वाकी 1,झीलपा 1,सावंगी 1,सोनपुर 1,गुजरखेडी 1,सिल्लोरी 1,पाणउबाली 1 कुल 75*

*महाराष्ट्र न्यूज़ मीडिया सभी से अपील करता है कि अपनी और परिवार के सुरक्षा हेतू कोवीड़19 के दिशानिर्देशोका पालन करो*
Maharashtra News Media सच की आवाज