*कब मिलेगा पुर्णकालीन सीओ*

*सावनेर नगर पालीका मे पुर्णकालीन मुख्याधिकारी न होने कीमत चुका रहे सावनेरवासी*
*शहर मे रोजाना बढ रहे कोरोना मरिजो की संख्या पर अंकुश लगाने मे नाकाम प्रभारी मुख्याधिकारी स्मिता काळे*

मुख्य संपादक – किशोर ढूंढेले
सावनेरः नगर परिषद के तत्कालीन मुख्याधिकारी रविंद्र भेलावी के बदली के बादसे सावनेर नगर पालीकाका अतिरिक्त प्रभार कळमेश्वर की मुख्याधिकारी स्मिता काळे के पास है तो वही मोहपा नगर पालिका का भी अतीरिक्त प्रभार उनके पास होनेकी जानकारी प्राप्त हो रही है.एकसाथ तीन तीन नगर पालीका का दाईत्व होनेसे उनके कार्यप्रणाली पर फरक तो पड रहा है साथ ही वे आपने कर्तव्यदक्षताके साथ न्याय करते नजर नही आरही है जीसका जीता जागता उदाहरण है की शहरमे रोजाना कोरोना संक्रमीत मरीजो का पचासा लगना निरंतरता से जारी है.

*ज्ञात हो की दुसरे चरण के कोरोना संक्रमण ने सावनेर नगर पालीका व्दारा शहरकी सुरक्षा व्यवस्थाओके प्रती लापरवाह नजर आती है.जिसमे शहरमे रोजाना बढ रहे मरिजोके संख्यामे कमी लाने हेतू कडे कदम अठाना,पाँझेटिव्ह निकले मरिजोकी निगरानी करणा,उन्हे उचित मार्गदर्शन एंव जिवनावश्यक सामान उपलब्ध कराना,शहर को उपर के उपर सेनीटायझर करना तो दुरकी बात रही,रास्तोपर लग रहे बाजारोमे उमड़ रही भीड़ मे कमी लानेमे तो पुरी तरहसे नगर प्रशासन फेल नजर आने लगा है और मुख्याधिकारी के अधिनस्थ अधिकारी कर्मचारी अस्थाई मुख्याधिकारी के ना उपस्थिती का रोना रोकर अपना पल्ला झाड़ रहे है तो वही “कोरोना पाँझेटिव्ह मरीज” शहर की सडकोपर तथा बाजारोमे बेखौफ घुम रहे है.ऐसा नही की ईसकी जानकारी नगर प्रशासन और तालुका प्रशासन को नही पर कारवाई करे कौन…? जिसके चलते शहरमे जानलेवा कैरोना तेजीसे फलफुल रहा है*

*दि.21 मार्च तक सावनेर शहरमे 451 कोरोना मरिज होने की पुष्टी हुयी है तो अभीतक कोरोना संक्रमण से मरनेवालोकी संख्या 28 हो चुकी है अगर मुख्याधिकारी,तहसीलदार ओर संबंधित अधिकारी कर्मचारीयोकी लापरवाही ऐसेही चलते रही तो शहर के हर घरमे कोरोना मरीज पाये गये तो अचरज नही होगा.और ऐसे कठीण दौरमे शहरके समाजसेवी,नगरसेवक एंव पदाधिकारी भी दुरीयाँ बनाये हुये है जिससे परिस्थिती नियंत्रण से बाहर होती जारही है*

*मंत्री महोदय से आस*
*सावनेर शहर मे आतंक मचा रहे कोरोना संक्रमणसे निजात दिलाने हेतू शहर को पुर्णकालीन मुख्याधिकारी होना आजकी जरुरत बन गयी है.ऐसेमे मुख्याधिकारीयो के तबादले मे और भी वक्त लग सकता है.ऐसे मे क्षेत्रके कद्दावर विधायक तथा राज्य सरकारमे पशुसंवर्धन, दुग्धविकास, क्रीडा व युवा कल्याण मंत्री सुनील केदार ही नगर पालीका सावनेर को कर्तव्यदक्ष पुर्णकालीन मुख्याधिकारी उपलब्ध करा सकते है ऐसी चार्चाये आम तौरपर की जारही है.उसमे भी किंतू परंतू के सुर भी लगते नजर आरहे है.जिसमे सावनेर नगर पालीका मे सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी है तो वही काँग्रेस विरोधी पक्षमे बैठा है ऐसेमे सुनील केदार खुँद होकर तो यह फैसला नही ले सकते यही असली मुश्कील नजर आरही है.वैसे मंत्री सुनील केदार चाहे तो नगरवासीयोपर आये इस कोरोना महामारीके संकट से शहरवासीयो को निजात दिलाने हेतू पहल करे ऐसी मांग उठने लगी है*

*अगर वक्त रहते सावनेर नगरीको पुर्णकालीन मुख्याधिकारी प्राप्त नही हुआँ तो यमराज की ससुराल के हर घरमे कोरोना का आगमन तथा इस संक्रमण से सेकडो की जान हरने यमराज का आनाजाना लगा रहेगा यह तो तय है*
Maharashtra News Media सच की आवाज