Breaking News

*सावनेर में बीमा एजंटोका काम बंद आंदोलन सफल* *दिनभर मे ना एक भी नई पाँलीसी ना एक रुपया जमा हुआँ*

*सावनेर में बीमा एजंटोका काम बंद आंदोलन सफल*

*दिनभर मे ना एक भी नई पाँलीसी ना एक रुपया जमा हुआँ*

मुख्य संपादक – किशोर ढूंढेले

सावनेरः लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लियाफी की ओर से विभिन्न मांगों के लिए केंद्र सरकार और एलआयसी प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए बीमा प्रतिनिधियों ने मंगलवार को मुलमुले मेन्शन स्थित LIC कार्यालय के सामने एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल की। देश भर में लियाफी नामक एजेंटों के एक संगठन द्वारा विभिन्न मांगों के लिए आज शहीद दिवस पर एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया था।*

*लिआफी एसोसिएशन के अध्यक्ष धनराज निकोसे के नेतृत्व में सैकड़ों एजेंटों ने एलआईसी कार्यालय के सामने सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए धरना दिया।*

*इस आंदोलन में भाग लेने और सफल होने के लिए, बीमा एजेंटों ने सामाजिक दूरी रखते हुए सुबह 10 बजे से कार्यालय के बाहर स्वेच्छा से सहभागी होते नजर आये। एलआयसी एजेंट, जो हमेशा मार्च के महीने में अपना टार्गेट पूरा करने की कोशिश में व्यस्त रहते है उस कार्यको आज पुरी तरहसे बंद रखते हुये शाम तक कार्यालय के सामने अपना विरोध दर्शाते नजर आये।*

*इस एक दिवसीय आंदोलन के चलते एलआयसी कार्यालय सावनेर के प्रबंधक युवराज हातझाडे अपने सभी अधिनस्थ अधिकारी कर्मचारीयोके साथ कार्यालय मे नये एलआयसी बीमा तथा रोजाना के लेनदेन हेतू उपस्थित थे वही एलआईसी कार्यालय में बीमा प्रतिनिधि द्वारा हड़ताल के कारण कोई नई बीमा पॉलिसी जारी नहीं की गई है और कोई नकद या चेक लेनदेन नहीं हुआँ जिससे सावनेर कार्यालय का लगभग 20 लाख रुपये का नियमित कारोभार पुरी तरहसे प्रभावीत हुआँ*

*लियाफा एसोसिएशन के अध्यक्ष और बीमा प्रतिनिधियों की विभिन्न मांगों और चल रहे आंदोलन के संबंध में शाखा प्रबंधक युवराज हातझाडे को एक पत्र सौंपा गया जिसमे बीमा पॉलिसियों पर जीएसटी को रोका जाना चाहिए, पॉलिसी लोन पर ब्याज कम किया जाना चाहिए, एलआईसी का निजीकरण नहीं किया जाना चाहिए, बीमा पॉलिसियों की ऑनलाइन बिक्री बंद होनी चाहिए, बीमा एजेंटों की ग्रेच्युटी बढ़ाई जानी चाहिए, एजेंटों के स्वास्थ्य बीमा को बढ़ाया जाना चाहिए। ऐसी विभिन्न मांगें पुरी न होने पर फीरसे भव्य देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी भी संघटन की ओरसे दी गयी*
*इस अवसर पर सेकडो एलआयसी एजंट उपस्थित थे*

Check Also

*सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी*

🔊 Listen to this *सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी* …