Breaking News

*सावनेर मे बड़े पैमाने मे चल रहे अवैध व्यवसायों पर अंकुश लगाने की मांग*

*सावनेर मे बड़े पैमाने मे चल रहे अवैध व्यवसायों पर अंकुश लगाने की मांग*

मुख्य संपादक – किशोर ढूंढेले

सावनेरः विगत कुछ दिनों से सावनेर पुलिस थाने की सीमा मे अवैध व्यवसायों का प्रमाण काफी बढ़ा है.पुलिस विभाग की निष्क्रियता व राजनीतिक आर्शीवाद से अवैध शराब बिक्री,सट्टा,जुआ व अन्य अवैध व्यवसाय फल-फूल रहे है.तथा अभी तक शहर के मध्य से भारी वाहनों के परिवहन पर पाबंदी थी लेकिन विगत कुछ दिनों से शहर के मध्य से भारी वाहनों का यातायात फिर से शुरू हो गया है.

धापेवाड़ा,पाटणसावंगी आदि क्षेत्र मे बड़े प्रमाण मे महुआ शराब की निर्मिती व बिक्री की जा रही है.साथ ही लगभग सभी गावों मे महुआ व अन्य शराबों की बिक्री जोरों पर शुरू है.*

*शहर के लाॅजों मे बड़े पैमाने मे देहव्यवसाय का बड़ा जाल*


  *साथही कुछ माह पूर्व तक बिलों मे दुबक कर बैठे अवैध व्यवसाईयों को जैसे संजिवनी मिल गई है.शहर मे 16 स्थानों पर महुआ शराब की अवैध बिक्री,सभी ढाबों सहित अन्य 12 से 15 स्थानों पर देशी व विदेशी शराब की अवैध बिक्री शुरू है.साथ ही सावनेर पुलिस थाने की हद मे आने वाले लगभग सभी लाॅजों मे बड़े पैमाने मे देहव्यवसाय शुरू है.नाबालिग को मिल जाती बिना पहचान पत्र के प्रवेश , व शहर में 4 से 5 स्थानों गांजे व  अन्य मादक पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से शुरू है.*


  *शहर के मुख्य मार्ग पर हुई कुछ दुर्घटनाओं का संज्ञान लेते हुए पूर्व पुलिस अधिकारियों ने शहर के मुख्य मार्ग से भारी वाहनों के आवागमन पर पुर्णतः पाबंदी लगा रखी थी.लेकिन विगत कुछ दिनों से यहां से फिर से भारी वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है.यह शुरू करने के पीछे पुलीस विभाग की मंशा आम जनता की समझ से परे है.आदी मांगो की शिकायत सुरेंद्र नाईक व्दारा पोलीस उपविभागीय अधिकारी सावनेर,पोलीस अधिक्षक नागपुर ग्रामीण, तथा मा.अनिल देशमुख गु्हमंत्री महाराष्ट्र शासन को कर बेखौफ चल रहे अवैध व्यवसायो पर शिध्रतासे रोक लगानेकी मांग शिकायतकर्ताने की है*

साथ ही शहर व थाने की सीमा मे आने वाले सभी गावों का सामाजिक वातावरण शांतिपुर्ण बनाए रखने के लिए इन सभी अवैध व्यवसायों पर अविलंब अंकुश लगाए.अभी की स्थिति मे राज्य का गृह विभाग विविध आरोपों के घेरे मे है.एैसे मे क्षेत्र मे यदि अवैध व्यवसायों के माध्यम से कोई बड़ी घटना होती है तो फिर से राज्य का पुलिस प्रशासन व गृह खाता कलंकित होगा.जीसे रोकने की पहल की मांग की है*

Check Also

*उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त नगरसेवक* *नगराध्यक्षा व नगरउपाध्यक्ष ने बनाया इतिहास*

🔊 Listen to this *उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त …