Breaking News

*वर्धा जिले में मचा मौत का तांडव 493 पाजिटिव और 13 मृत्यु*

*वर्धा जिले में मचा मौत का तांडव 493 पाजिटिव और 13 मृत्यु*

 

वर्धा प्रतिनिधि – पंकज रोकड़े

वर्धा –  जिले में शनिवार को 493 नए संक्रमित पाये गए, जबकि 13 की मौत दर्ज की गई़ मृतकों में वर्धा तहसील के 12 व सेलू 1 व्यक्ति का समावेश था. इस मृत्यु के तांडव से जिले में हड़कम्प मच गया है़ बढ़ती मृत्यु को कैसे रोका जाए, इसके लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है. परंतु कोरोना का यह कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है. मृतकों का कुल आंकड़ा 539 पर पहुंच चुका है.

नए संक्रमितों में वर्धा तहसील के 295, हिंगनघाट 90, देवली 14, आर्वी 44, आष्टी 15, कारंजा 15, सेलू 18 व समुद्रपुर में 02 मरीजों का समावेश है़ अब तक कोरोना बाधितों का कुल आंकड़ा 25 हजार 755 पर पहुंच चुका है़ शनिवार को 303 लोग कोरोनामुक्त हुए.

अब तक कुल 539 की हुई मौत
जिले में अब तक कुल 21 हजार 252 नागरिक कोरोनामुक्त हुए है़ वर्तमान में 4209 लोग आइसोलेशन में दाखिल है़ पिछले चौबीस घंटों में 3736 की कोरोना टेस्ट हुई़ वर्तमान में 3964 एक्टिव मरीजों पर जिले में इलाज चल रहा है़ कोरोना के कहर से बचने के लिए जनता अपने घरों में रहकर सुरक्षित रहने का आह्वान प्रशासन कर रहा है.

Check Also

*सुनील केदार यांनी मुस्लिम बांधवांना ईदच्या शुभेच्छा दीला*

🔊 Listen to this *सुनील केदार यांनी मुस्लिम बांधवांना ईदच्या शुभेच्छा दीला* मुख्य संपादक – …