Breaking News

*कोरोना मरीज ने की आत्महत्या, मध्यरात्रि अस्पताल से था लापता*

*कोरोना मरीज ने की आत्महत्या, मध्यरात्रि अस्पताल से था लापता*

वर्धा प्रतिनिधि-पंकज रोकड़े
आर्वी – अस्पताल में इलाज करा रहे कोरोना मरीज ने आत्महत्या करने से हड़कम्प मच गया. मरीज शनिवार की मध्यरात्रि 2.30 बजे अस्पताल से लापता था़ इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की थी़ रविवार को उसका शव कुएं में मिला, उसने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या करने की बात बताई जा रही है़ आष्टी शहीद समीपस्थ बोरगांव टुमनी निवासी 42 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने से उसे उपचारार्थ आर्वी के उपजिला अस्पताल में दाखिल किया गया था.

इस दौरान उसकी तबियत और बिगड़ रही थी, जिससे उसे आगे के इलाज हेतु सावंगी अथवा सेवाग्राम अस्पताल में रेफर किया गया था, लेकिन अस्पताल में बेड उपलब्ध नहीं होने से उपजिला अस्पताल में ही उस पर इलाज शुरू था़ तकलीफ बढ़ने से वह इन दिनों काफी चिंतित होने की बात बताई जा रही है.

शनिवार मध्यरात्रि 2.30 बजे डाक्टर वार्ड में मरीजों को देखने के लिए गए थे़ तभी विजय वहां नहीं दिखाई दिया, जिसके बाद तुरंत संबंधित डाक्टरों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई़ मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की़ तभी उसके कपड़े माडेल हाईस्कूल के पास दिखाई दिए़ चांडक के खेत के कुएं में उसका शव पाया गया है़ पुलिस जांच कर रही है.

Check Also

*सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी*

🔊 Listen to this *सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी* …