Breaking News

*घर मे मिला महिला का सड़ा-गला शव* *मु्तक मानसिक रुप से विकलांग होणे की जानकारी*

*घर मे मिला महिला का सड़ा-गला शव*

*मु्तक मानसिक रुप से विकलांग होणे की जानकारी*

 

मुख्य संपादक – किशोर ढूंढेले

सावनेरः शनिवार की दोपहर शहर के सर्वोदय नगर (पानी टंकी) क्षेत्र के एक कच्चे मकान में एक महिला का सड़ा-गला शव पाया गया.


स्थानिक पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका पुष्पा बल्कि उम्र 55 वर्ष है जो मानसिक रूप से बीमार थी व मांग कर अपना उदर निर्वाह करती थी व सर्वोदय नगर में एक कच्चे मकान में रहती थी।विगत कुछ दिनों से वह पड़ोसियों को दिखाई नही दी जिससे उसके कही चले जाने जा कयास पड़ोसी लगा रहे थे।शनिवार की सुबह से ही उसके घर के पास से काफी दुर्गंध आ रही थी जिसकी जानकारी पुष्पा की पड़ोसी महिला ने सावनेर पुलिस थाने में दी।

पुलिस ने वह पहुचकर जांच करने पर एक कंकालनुमा शव बरामद किया।जिसकी जांच करने पर वह शव पुष्पा का होने का पता चला।मृतका का कोई भी रिश्तेदार नही होने से ठाणेदार मारुती मुळूक के मार्गदर्शन मे हे.का.नारायण बोरकर तथा समाजसेवी हितेश बंसोड़,प्राथमिक आरोग्य केन्द्र के कर्मचारी घनश्याम तुर्के,नगर पालीका सावनेर के कर्मचारी लाला समुद्रे,जीतू जिवतोडे आदी की सहायता से उसका अंतिम संस्कार किया.

Check Also

*उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त नगरसेवक* *नगराध्यक्षा व नगरउपाध्यक्ष ने बनाया इतिहास*

🔊 Listen to this *उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त …