*वडनेर में करोना केंद्र की मांग*

हिंगणघाट प्रतिनिधी – भाऊराव कोटकर
हिंगणघाट : तालुका में बढ़ते संक्रमितों की वजह से वडनेर के ग्रामीण रुग्णालय में भी साधनों का अभाव होने लगा है। जिस और पालक मंत्री सुनील केदार का ध्यान खीचकर वहीं कोरोंना केद्र शुरू करने की मांग बाज़ार समिती सभापति अड सुधीर कोठारी ने की है।
पालक मंत्री आज वर्धा जिले के दौरे पर आये थे। उन्होंने इस समय वडनेर रुग्णालय में उपलब्ध सुविधा का जायजा लिया। इसी समय अड सुधीर कोठारी ने बढ़ते संक्रमितों की संख्या की वजह से वडनेर में संसाधन की कमी की और ध्यान खीचकर वहा करोना केंद्र शुरू करने की मांग की। जिसे पालक मंत्री ने तत्वता मंजूरी दी। पालक मंत्री से चर्चा के दौरान अड सुधीर कोठारी ने, खुद के खर्च से बाज़ार समिती वडनेर में विलगीकरन कक्ष शुरू करने की बात रखी। सरकार ने इसके लिए जल्द से जल्द निर्णय लेकर मंजूरी देने की गुजारिश की गई। इसपर भी पालक मंत्री ने सकारात्मक रुख अपना कर मांग को मंजूर करने का आश्वासन दिया।

उपरोक्त मांगो के ज्ञापन पालक मंत्री को देते वक्त बाज़ार समिती संचालक मधुकर डंभारे, उत्तम भोयर, ग्रा प सदस्य गुरुदयाल सिंग जुनी, खरीदी बिक्री उपाध्यक्ष राजू भोरे, पांडुरंग निंबालकर, कृष्णा महाजन उपस्थीत थे।
Maharashtra News Media सच की आवाज