*पुर्व पंतप्रधान राजीव गांधी को कोंढाली वासीयों ने याद किया*
काटोल संवाददाता- दुर्गाप्रसाद पांडे
कोंढाली – देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि (21 मई) पर पूरा देश याद कर रहा है। आज ही के दिन तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में 21 मई, 1991 की रात एक आत्मघाती बम धमाके में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। उनका जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। उनका बचपन तीन मूर्ति भवन में बीता। अपने राजनीतिक कार्यकाल में देश को तकनीक और वैश्विक बुलंदियों तक पहुंचाने वाले भारत रत्न पुर्व पंतप्रधान राजीव गांधी को काटोल तहसील कांग्रेस कमेटी केअध्यक्ष सतीश पाटील चव्हाण की अध्यक्षता में 21मई को सुबह 10-30बजे कांग्रेस कमेटी कोंढाली के कार्यालय मे कोविड 19के दिशानिर्देशों तथा सोशील डिसटंस्गि का पालन करते हुये आयोजीत पुण्यस्मरण कार्यक्रम के अवसर पर पुर्व पंतप्रधान राजीव गांधी के जीवनी पर प्रकाश डाला, इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारी राष्ट्रपाल पाटील, मोहन ठवले, पं स सदस्य अरूण उईके, रणजीत गायकवाड ,विष्णू कळसाईत सहित कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे। सही कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी को नमन किया.
Maharashtra News Media सच की आवाज