*किसानों ने किया चक्काजाम, डेढ़ घंटे तक चला आंदोलन*
वर्धा प्रतिनिधि – पंकज रोकड़े
विरुल – आकाजी (सं). बार-बार मांग का ज्ञापन देने के बावजूद भी किसानों को नुकसान भरपाई न मिलने से गुस्साए किसानों ने समृध्दि महामार्ग के निर्माण कार्य खिलाफ चक्काजाम आंदोलन किया़ ठोस आश्वासन मिलने से डेढ़ घंटे बाद आंदोलनकारी पिछे हटे़ आर्वी तहसील के विरूल-आकाजी में विरुल व रसूलाबाद में पिछले दो वर्षों से समृध्दि महामार्ग का काम युध्दस्तर पर चल रहा है़ इस महामार्ग का काम एफकान कंपनी कर रही है.
परंतु इस काम के दौरान अनेक किसानों की फसल धूल तथा खेतों में पानी संचित होने से फसल खराब हुई थी़ इसके लिए किसानों ने नुकसान भरपाई की मांग की थी़ कृषि विभाग ने सर्वे कर कंपनी को रिपोर्ट पेश करने को कहा गया था़ परंतु एक वर्ष बीतने पर भी किसानों को नुकसान भरपाई नहीं मिली़ इससे गुस्साए किसानों ने 21 मई को कंपनी के खिलाफ चक्काजाम आंदोलन किया.
डेढ़ घंटे तक रूक गया था आवागमन
करीब डेढ़ घंटे तक चले इस आंदोलन से कंपनी के वाहनों का आवागमन थम गया था़ इस दौरान रसूलाबाद के सरपंच राजेश सावरकर व किसानों ने कंपनी अधिकारियों से चर्चा की़ इस पर कुछ दिनों में नुकसान भरपाई देने का आश्वासन दिया गया़ इसके बाद आंदोलन पिछे लिया गया़ कृषि विभाग ने नुकसान भरपाई भरपाई संबंध में कंपनी अधिकारियों से किसी प्रकार की चर्चा न करने की जानकारी है़ किसानों का नुकसान कितना हुआ, इस पर विस्तृत जानकारी न होने से किसानों को राहत देने में देरी होने की बात कंपनी के अधिकारियों ने कही.
Maharashtra News Media सच की आवाज