*योग से मिटता है मन व शरीर का रोग ; मोटापा, सुगर बीपी, थायराईड, कोलेस्ट्रॉल,दमा, अस्थमा, ज्वाइंटस पेन कमर दर्द सहित असाध्य बीमारी से छुटकारा*
विशेष प्रतिनिधि
नागपुर – महिला पतंजलि योग समिति नागपुर की जिला युवती प्रभारी सुरेखा नवघरे ने योग प्राणायाम व्यायाम से लोगो के जीवन दे रही है। बच्चों को बाल संस्कार देने के साथ ही उन्हे नशामुक्ति का पाठ पढ़ाती है। जिला युवती प्रभारी सुरेखा नवघरे ने योगगुरू बाबा रामदेव के बताए मार्ग पर चल कर सुबह से अध्यापक नगर मानेवाडा रिंग रोड में योग का प्रशिक्षण देकर अब तक सैकड़ों लोगों को मोटापा, सुगर बीपी, थायराईड, कोलेस्ट्रॉल,दमा, अस्थमा, ज्वाइंटस पेन कमर दर्द सहित असाध्य बीमारी से छुटकारा दिला चुकी है.

वह सभी से प्रणायाम करने की अपील कर रही है। योग से जीवन बदलने के तौर तरीकों से परिचित कराते हुए युवती प्रभारी ने कहा कि प्राणायाम से प्राणबायु मिलती है। कोरोना महामारी से बचाव के लिए योग ही एक माध्यम है जिसमें फेफड़ों को भरपूर मात्रा मे आक्सीजन मिल सकती है। महिला पतंजलि योग समिति के बैनर तले घूम घूम कर योग से आम जन मानस को स्वस्थ्य करने मे लगी युवती प्रभारी सुरेखा नवघरे योग शिविर लगाकर योग शिक्षक तैयार कर नागपुर के हर बडे बडे स्थानों मे योग शिविर लगाने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग अभी तक योग से नहीं जुड पाए उनके मन का रोग योग करने से दूर हो जाएगा। योग से सभी बीमारी जड से मिटती है। उन्होंने आमजनों से योग करने की अपील की है।
Maharashtra News Media सच की आवाज