*अनलाॅक के नियमावली तहत अपना अपना व्यवसाय करें-
श्रीकांत उंम्बरकर*
कोंढाली संवाददाता – दुर्गाप्रसाद पांडे
कोंढाली – काटोल उपविभागीय अधिकारी तथा आपत्ती व्यवस्थापन समिती के अध्यक्ष श्रीकांत उंम्बरकर के प्रमुख उपस्थिती में अनलाॅक के नये दिशा निर्देशों की जानकारी के देने के लिये काटोल तहसील के होटल, रेस्टॉरंट, मंगल कार्यालय, लाॅन संचालकों की 07जून को दोपहर 02-30बजे उपविभागीय अधिकारी के कार्यालय के सभागृह में बैठक का आयोजन लिया गया.
इस अवसर पर काटोल तहसील के सभी होटल,ढाबे, रेस्टॉरंटमध्ये, मंगल कार्यालय , लाॅन के संचालक उपस्थित थे.
इस बैठक के आयोजन के अवसर पर काटोल के तहसीलदार तथा इंडिकेटड अधिकारी अजयचरडे, बी डी यो संजय पाटील, न प सी ओ धनंजय बोरीकर, काटोल के थानेदार महादेवराव आचरेकर, कोंढाली के थानेदार विश्वास पुलरवार, द्वारा इस अवसर सुझाव दिये गये साथ ही उपस्थित ढाबा होटल मंगल कार्याल वालों से भी सुझाव मांगे गये. जिस पर साधक बाधक चर्चा कर कोविड नियमावली के पालन कर व्यवसाय करने के बारे में एस डी एम द्वारा जानकारी दी गयी.
Maharashtra News Media सच की आवाज