Breaking News

*शिवकुमार यादव बने जेबीसीसीआई के सदस्य* *विविध क्षेत्र के नागरिकों ने दी बधाई*

*शिवकुमार यादव बने जेबीसीसीआई के सदस्य*

*विविध क्षेत्र के नागरिकों ने दी बधाई*

कन्हान प्रतिनिधि – ॠषभ बावनकर

कन्हान – कोल इंडिया के दसवे वेतन समझौता की अवधि १ जुलाई को समाप्त हो रही है। ग्यारह वे वेतन आयोग का गठन करने के लिए कोल मंत्रालय ने हरी झंडी दिखा दी है।इस प्रक्रिया के अंतर्गत कोल इंडिया मे कार्यरत श्रमिक संगठनों से अपने प्रतिनिधीयो के नाम भेजने की अपनी कोल इंडिया ने डीएमएस , एचएमएस , आयटक , सीटु श्रमिक संगठनों से की गई थी। इस प्रक्रिया के अंतर्गत एचएमएस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एचएमएस की ओर से नाथुलाल पांडे , वैकल्पिक सदस्य रियाज अहमद , शिवकुमार यादव , वैकल्पिक सदस्य राजेश सिंह , शिवकांत पांडे , वैकल्पिक सदस्य माधव प्रसाद अग्निहोत्री , सिद्धार्थ गौतम , वैकल्पिक सदस्य राघवन रघुनंदन , के नाम तय कर कोल इंडिया को भेजे गए है। बता दें कि शिवकुमार यादव कन्हान शहर के समीपस्थ टेकाडी क्षेत्र से जिल्हा परिषद सदस्य रह चुके हैं और वह एचएमएस श्रमिक संगठन के वेकोलि अध्यक्ष हैं।

शिवकुमार यादव इनकी जेबीसीसीआई समिति के सदस्य पद पर नियुक्ती होने पर वेकोलि कामठी , गोंडेगाव क्षेत्र के श्रमिकों ने उनके निवास स्थान पर जाकर उनको पुष्प गुच्छ देकर उन्हे हार्दिक बधाई दी गई। इस अवसर पर एचएमएस के जितेंन्द्र मल , साबिर सिद्धिकी , प्रतीक नायक , सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

*नन्ही रोजेदार – कु.जामिया जमिर शेख*

🔊 Listen to this *नन्ही रोजेदार* सावनेर ः पवित्र रमजान के अवसरपर शहरकी पाच वर्षीय …