Breaking News

*कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दाम बढ़ाने का विरोध सायकिल रैली निकालकर प्रदर्शन* *कांग्रेस ने कोंढाली नगर के पेट्रोल पंपों के सामने से प्रदर्शन शुरू किया। इसके जरिये मोदी सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया*

*कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दाम बढ़ाने का विरोध सायकिल रैली निकालकर प्रदर्शन*

 

*कांग्रेस ने कोंढाली नगर के पेट्रोल पंपों के सामने से प्रदर्शन शुरू किया। इसके जरिये मोदी सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया*

कोंढाली संवाददाता-दुर्गाप्रसाद पांडे

कोंढाली – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार काटोल तहसील कांग्रेस कमेटी द्वारा शनीवार 17जुलाई को नगर के पेट्रोल पंपों के सामने प्रदर्शन शुरू किया गया। इस अवसर मोदी सरकार की गलत नीतियों का विरोध हुआ। काटोल विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष पदम पाटील डेहणकर तथा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के बूथ समन्वयक प्रकाशवसू के प्रमुखता में पेट्रोल डिजेल तथा रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढे के विरोध में यह आंदोलन पूर्णत: कोविड-19 के प्रोटोकाल के पालन के साथ सायकल मोर्चा आंदोलन कोंढाली -वर्धा रोड टी पाॅईंट से हुतात्मा स्मारक तथा नायब तहसीलदार कार्यालय पहूंचा। इसके बाद युवक कांग्रेस अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारीयों के प्रमुखता में कोंढाली के थानेदार को एक ज्ञापन सौंपा गया ।


इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पंचायत समिती के पदाधीकारी तथा कांग्रेस के विविध संगठणोंने के अपने-अपने संगठनों के साथ विरोध की अहम भूमिका निभाई। यह मोर्चा वर्धा टी पाॅईंट, होता हुआ महाविद्यालय मार्ग, बैंक आफ इंडीय के काटोल रोड चौराहा, बस स्टेशन, तथा हुतात्मा चौक सामने प्रदर्शन कर कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल तथा रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े दाम का विरोध करने कमर कस ली। इसके तहत यह प्रदर्शन शुरू हुआ।कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। इस दौरान कोविड गाइडलाइन का पूर्ण पालन हुआ। इस अवसर पर पं स सदस्य अरूण उईके, ग्रा प सदस्य विनोद माकोडे, मोहनराव ठवले, संजय किनेकर, कूणाल भांगे, अन्नू पठाण, शुभम नागोसे, बाळू शिर्के, प्रविण नेवारे, प्रफूल काळपाते, जूबेर शेख, नरेंद्र भलावी, गोपाल युवनाते, लंकेश वाठ, सागर वाट के साथ कोंढाली तथा समिपस्थ गांव के कांग्रेस कार्यकर्ताओं निषेध रैली में हिस्सा लेकर डिजेल पेट्रोल तथा रसोई गैस सिलेंडर के बढे दाम के लिये केंद्र सरकार के खिलाफ नारे बाजी की तथा थानेदार विश्वास पुलरवार ने को ज्ञापन सौंपा।

Check Also

*उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त नगरसेवक* *नगराध्यक्षा व नगरउपाध्यक्ष ने बनाया इतिहास*

🔊 Listen to this *उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त …