*काटोल तहसील के में लैब टेक्नीशियनों(प्रयोग शाला विज्ञान अधिकारी) के रिक्त पदों के चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित*

संवाददाता-कोंढाली-दुर्गाप्रसाद पांडे
काटोल- तहसील के प्राथमिक आरोग्य केंद्र में में लैब टेक्नीशियन के खाली पदों की वजह से स्वास्थ्य विभाग खुद बीमार होने की कगार पर है। तहसील के तीनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर में लैब टेक्नीशियन के पद स्वीकृत हैं। लेकिन इनमें से तिनों पद रिक्त हैं। इसके चलते कोंढाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रति शुक्रवार सैकडो महिलाओं के स्वास्थ्य के लिये रक्त जांच आवश्यक होती है ।पर यहां के लैब टेक्नीशियन के तबादले के बाद रिक्त पद के चलते, आवश्यक जांच में बाधा निर्माण हो रही है । कोरोना, म्युकरमायकोसिस के बाद डेंग्यू तथा मलेरीया ग्रामीण आंचल में अपने पैर पसार रहा है । इन सब के जांच के दिये खून की जांच कराना आवश्यक होने के बावजूद कोंढाली सहित काटोल तहसील के कचारीसावंगा तथा येनवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के भी लैब टेक्नीशियनों के पद रिक्त है।ऐसे में बीमार व्यक्ति की लैब के जांच रिपोर्ट के बिना ही लोगों को दवाइयां देना पड रहा है।
इन रिक्त पदों के कारण तहसील में ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र की पीएचसी के लैब टेक्नीशियन के रिक्त पदों के चलते हालात खराब है। रिक्त पदों के चलते मरीजों को बीमारी से संबंधित जांच करवाने के लिए या तो निजी लैब जाने पर मजबूर होते हैं।या फिर बिना जांच-पड़ताल किए ही दवा लेकर घर वापस आना पडता है । इसके चलते कई बार बीमारी चिकित्सक की समझ में नहीं आती और वह गंभीर रूप धारण कर लेती है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में लोग महंगाई के कारण निजी लैब में जांच करवाना उचित नहीं समझते और बिना जांच करवाए ही दवा ले लेते हैं।
ग्रामीण अंचल में स्थापित पीएचसी,के लैब टेक्नीशियन के पद रिक्त होने के चलते केवल मरीज को दवाइयां दी जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइड लाइन के मुताबिक संस्थान में जाने पर मरीज का पहले ओपीडी के लिए पंजीकरण करना होता है। उसके बाद चिकित्सक मरीज का चेकअप करेगा। मरीज को कोई समस्या है उसका पता लगाने के लिए लैब में जांच करवाई जाती है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही चिकित्सक द्वारा दवाई देकर उसका इलाज किया जाता है। लेकिन चिकित्सक लैब टेक्नीशियन के रिक्त पद होने के कारण स्वयं स्वास्थ्य कर्मचारियों से औपचारिकता पूरी करवाने तक सीमित रह जाता है।
मानव विकास योजना के तहत महिलाओं तथा बालकों के स्वास्थ्य परिक्षण करने के लिये लैब टेक्नीशियन का रिपोर्ट आवश्यक होता है।
कोंढाली पी एच सी के साथ ही कचारीसावंगा तथा येनवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लैब टेक्नीशियन (प्रयोग शाला विज्ञान अधिकारी) कर्मियों के रिक्त पदों की पुर्ती के लिये कोंढाली ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों तथा आरोग्य रुग्ण कल्याण समीती द्वारा मांग की गयी है ।
Maharashtra News Media सच की आवाज