Breaking News

*डेंगु जैसे घातक बीमारी को रोकने की मांग* *भाजपा पदाधिकारियों ने नप मुख्याधिकारी को सौंपा ज्ञापन*

*डेंगु जैसे घातक बीमारी को रोकने की मांग*

 

*भाजपा पदाधिकारियों ने नप मुख्याधिकारी को सौंपा ज्ञापन*

कन्हान प्रतिनिधि – ॠषभ बावनकर

कामठी – कामठी शहर में डेंगु जैसी घातक बीमारी तेजी से फैल रही है लेकिन नगर परिषद प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देने से भाजपा पदाधिकारियों ने नप मुख्याधिकारी संदीप बोरकर को एक ज्ञापन सौंपकर शीघ्र उपाय योजना कर डेंगु जैसे घातक बीमारी को रोकने की मांग की गई है । ज्ञापन में बताया गया कि कामठी शहर के कोयलाटाल , भाजीमंडी , हमालपुरा , रामगढ , इस्माइलपुरा सह अन्य परिसर मे डेंगु जैसी घातक बीमारी तेजी से फैल रही है । जिसके चलते नागरिकों मे डर का माहौल बना हुआ है। लेकिन इस ओर नगर परिषद प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है जिसके चलते भाजपा पदाधिकारियों ने नप मुख्याधिकारी संदीप बोरकर से मिलकर इस संबंध में चर्चा कर और एक ज्ञापन सौंपकर शीघ्र उपाय योजना कर डेंगु जैसे घातक बीमारी को रोकने की मांग की गई है ।
ज्ञापन सौंपने मे भाजपा कामठी शहर अध्यक्ष संजय कनोजिया , महामंत्री उज्वल रायबोले , राज हाड़ोती , नप विपक्ष नेता लालसिंग यादव , नगरसेवक प्रतिक पडोळे , राजु पोलकमवार , प्रमोद वर्णम , अजय पांचोलि सह आदि भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे .

Check Also

*सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी*

🔊 Listen to this *सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी* …