Breaking News

*मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर हुए अनेक कार्यक्रम*

*मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर हुए अनेक कार्यक्रम*


नागपुर-  स्थानीय अरविन्द इंडो पब्लिक स्कूल में उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर अनेक कार्यक्रम आॅनलाइन आयोजित किये गए। प्रायमरी कक्षा के विद्यार्थियों ने ‘कहानी लिखो’ ‘कहानी सुनाओ’ स्पर्धा में हिस्सा लिया, तो माध्यमिक कक्षा के विद्यार्थियों ने मुंशी प्रेमचंद के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग स्कूल के साथ साझा किये। सेकेण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने मुंशी प्रेमचंद पर भाषण दिए एवं बुलेटिन बनाए। हिन्दी विभागाध्यक्ष सुश्री सुनीता नासरे ने मुंशी प्रेमचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर आदरांजलि दी। उनके मार्गदर्शन में कक्षा नौवीं एवं दसवीं के विद्यार्थियों ने पीपीटी प्रस्तुतिकरण द्वारा उनकी रचनाओं पर प्रकाश डालने का सार्थक प्रयास किया। स्कूल के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य राजेन्द्र मिश्र ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद यथार्थवादी महान लेखक एवं उपन्यासकार थे। ‘गोदान’, ‘गबन’, ‘कर्मभूमि’, ‘रंगभूमि’, ‘शतरंज के खिलाड़ी’ जैसे कृतियों के सर्जक प्रेमचंद सदियों याद किये जायेंगे। कार्यक्रम के सफलतार्थ श्रीमती वन्दना यादव, श्रीमती वन्दना बारापात्रे ने विशेष योगदान दिया। अरविन्द इंडो पब्लिक स्कूल काटोल एवं सावनेर शाखा ने संयुक्त रूप से प्रेमचंद जयंती मनायी।

Check Also

*सुनील केदार यांनी मुस्लिम बांधवांना ईदच्या शुभेच्छा दीला*

🔊 Listen to this *सुनील केदार यांनी मुस्लिम बांधवांना ईदच्या शुभेच्छा दीला* मुख्य संपादक – …