*बागडोरा नाले की साफ सफाई करने की मांग*

*भाजपा ने तहसीलदार , कामठी पोलीस विभाग , और संबंधित अधिकारियों को सौंप ज्ञापन*
कन्हान प्रतिनिधि – ॠषभ बावनकर
कामठी – कामठी नगर परिषद अंतर्गत नागपुर रोड पर स्थित बडी पुलिया के पास बागडोरा नाले की साफ सफाई बीते कई दिनों से नही किए जाने के कारण नागरिकों को तरह तरह की बीमारियों से जुझना पड रहा है . इस विषय को लेकर भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारियों का एक शिष्टमंडल तहसीलदार अरविंद हिंगे , कामठी पोलीस विभाग और संबंधित अधिकारियों से मिला और उनको एक ज्ञापन सौंपकर शीघ्र बागडोर नाले की साफ सफाई करने की मांग की गई है।

ज्ञापन में बताया गया कि नागपुर रोड पर स्थित बडी पुलिया के पास बागडोरा नाले में बीते कई दिनों से काफी गंदगी फैली हुई है । लेकिन इस ओर कामठी नगर परिषद प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण परिसर गंदी बदबू फैल रही है जिसके चलते नागरिकों को तरह तरह की बीमारियों से जुझना पड रहा है। इसे शीघ्र साफ सफाई करने की मांग भाजपा युवा मोर्चा कामठी शहर के पदाधिकारियों ने तहसीलदार अरविंद हिंगे , कामठी पोलीस विभाग और संबंधित अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपकर की गई है।
ज्ञापन देने मे कपिल गायधने , कमलसिंग यादव , लाला खंडेलवाल , पंकज वर्मा , हर्षद अढाऊ , लालसिंग यादव , विजय कोंडुलवार , सहित आदि भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।
Maharashtra News Media सच की आवाज