Breaking News

*कोयला श्रमिक सभा के केंन्द्रीय कार्यकारणी के चुनाव हुए संपन्न* *शिवकुमार यादव बने अध्यक्ष और फ्रांसिस दारा बने केंन्द्रीय महामंत्री*

*कोयला श्रमिक सभा के केंन्द्रीय कार्यकारणी के चुनाव हुए संपन्न*

*शिवकुमार यादव बने अध्यक्ष और फ्रांसिस दारा बने केंन्द्रीय महामंत्री*

कन्हान प्रतिनिधि – ॠषभ बावनकर

कन्हान – कोयला श्रमिक सभा के चुनाव हाल ही मे संपन्न हुए। जिसमे सभी की सहमती से शिवकुमार यादव इनको अध्यक्ष चुना गया गया और फ्रांसिस दारा इनको महामंत्री चुना गया।
शनिवार को हुए कोयला श्रमिक सभा के केंन्द्रीय कार्यकारणी के चुनाव कोरोना काल में शासना द्वारा जारी दिशा निर्देशा नुसार वर्चुअल रुप से संपन्न हुए। चुनाव मे नियमानुसार चुने गए लगभग 184 डेलीगेट्स द्वारा निर्विरोधी रुप से शिवकुमार यादव को केंन्द्रीय अध्यक्ष और फ्रांसिस दारा को केंन्द्रीय महामंत्री चुना गया। सभी डेलीगेट्स ने एक स्वर मे इस हेतु अपनी पुर्ण सहमती प्रदान की गई। वही उमरेड क्षेत्र के युवा नेता दीपु पिल्लै को सर्वसम्मति से केंन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष , अशोक नामदेव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष , सैय्यद सरफराज को उपाध्यक्ष , और राजेश सुर्यवंशी को उपाध्यक्ष पद हेतु निर्विरोध रुप से चुना गया। कोयला श्रमिक सभा के कई युवा और संघटन समर्पित ने सदस्यो को भी विभिन्न पदो पर सर्व सम्मति से चुना गया है। लगभग 51 साथियो का केंन्द्रीय कार्यकारणी हेतु चयन किया गया। शिवकुमार यादव‌ केंन्द्रीय अध्यक्ष और फ्रांसिस दारा केंन्द्रीय महामंत्री के पद पर चयन किए जाने पर सभी डेलीगेट्स और नवनिर्वाचित साथियों ने शिवकुमार यादव और फ्रांसिस दारा को वर्चुअल रुप से बहुत बहुत शुभकामनाएं दी गई। तो वहीं कुछ साथियों द्वारा निवान स्थान जाकर पुष्पगुच्छ भेंट देकर उनका स्वागत किया गया। शिवकुमार यादव और फ्रांसिस दारा ने भी ने सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर जीतेंन्द्र मल्ल , साबिर सिद्धिकी , राकेश यादव , चंन्द्रभान सिंग , बलिराम यादव , अमित हाडके , प्रदीप यादव , विरेंन्द्र यादव , उद्यभान यादव , प्रतीक नायक , श्यामु कैथल , नरहरि पोटभरे , मेवालाल पाल , सागर यादव , सह आदि प्रमुखता से उपस्थित थे।

Check Also

*उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त नगरसेवक* *नगराध्यक्षा व नगरउपाध्यक्ष ने बनाया इतिहास*

🔊 Listen to this *उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त …