Breaking News

*जडीबुटी दिवस संपन्न*

*जडीबुटी दिवस संपन्न*

नागपुर – पतंजलि योग समिति संत ज्ञानेश्वर उद्यान दत्तात्रेय नगर की ओर से आधुनिक युग के धनवंतरी आचार्य बालकृष्ण जी महाराज का जन्मदिन जड़ी-बूटी दिवस के रुप में बड़े उत्साह और उमंग के. साथ मनाया गया। रघुजी नगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय गार्डन में संपन्न कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व उप महापौर सतीश होले ने की। दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। गायक कलाकार सुरेश धूंडे ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

योग कक्षा के प्रणेता जेष्ठ योग शिक्षक नामदेव फटिंग ने प्रस्तावना रखते हुए औषधि वनस्पतियों का उपयोग बताया। उनमें ग्वारपाठा, गिलोय, तुलसी, अडूसा, नीम, आंवला, लौकी, परिजात, निर्गुंडी, अश्वगंधा, बेल, लाजवंती, शतावर पत्थरचट्टा, सदाफुली,भूमि आंवला का समावेश था। नगरसेवक सतीश होले के हाथों पौधों का वितरण किया गया। साथ ही बड़ पीपल जामुन बदाम आदि के पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन गुलाबराव उमाठे ने


तथा आभार प्रदर्शन प्रभाकर सावलकर ने किया। इस अवसर पर भास्कर राव राघोर्ते, पद्माकर आगरकर अरविंद गुंटेवार श्रीराम दुरगकर , बाबूराव जूनघरे पद्माकर बाविस्कर सुधाकर शर्मा दादा राव दातारकर गौतम सोमकुवर चंदा बांगरे प्रतिभा सावलकर तयपुष्पा सूर्यवंशी सुनीता भुसारी जोत्स्ना सातकर कल्पना गाडगे, मंदा फटिंग रश्मि चौहान आदि उपस्थित थे।

Check Also

*सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी*

🔊 Listen to this *सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी* …