Breaking News

*एयरोनॉटिक्स इंजीनियर बनना चाहती हैं रिद्धि कामडे*

*एयरोनॉटिक्स इंजीनियर बनना चाहती हैं रिद्धि कामडे*

 

मुख्य संपादक – किशोर ढूँढेले
सावनेर – रिद्धि कामडे ने हाल ही में घोषित सी बी एस ई कक्षा दसवीं की परीक्षा 94.2 प्रतिशत अंक लेकर उत्तीर्ण की। अरविन्द इंडो पब्लिक स्कूल सावनेर की होनहार छात्रा रिद्धि के माता-पिता दोनों ही शिक्षक हैं पिता शिवनारायण एवं माता सुषमा कामडे ने अपनी पुत्री के स्कूल में प्रथम आने पर प्रसन्नता व्यक्त की। स्कूल की कार्यकारी प्राचार्या श्रीमती वन्दना यादव ने सीनियर प्राचार्य राजेन्द्र मिश्र एवं श्रीमती रोहिनी माणिकतला की प्रमुख उपस्थिति में रिद्धि के घर जाकर सत्कार किया। रिद्धि एक बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ी एवंं सिंगर भी है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरूजनों को दिया। वह जे ई ई की तैयारी कर रही है और एयरोनॉटिक्स इंजीनियर बन अपने देश की सेवा करना चाहती है।

Check Also

*सुनील केदार यांनी मुस्लिम बांधवांना ईदच्या शुभेच्छा दीला*

🔊 Listen to this *सुनील केदार यांनी मुस्लिम बांधवांना ईदच्या शुभेच्छा दीला* मुख्य संपादक – …