Breaking News

*हर्षोउल्लास से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव*

*हर्षोउल्लास से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव*

 

सावनेरः युगदृष्टा भगवान श्रीकृष्ण का प्रकटोत्सव पर्व पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया। स्कूली विद्यार्थियों ने अपने अपने घरों में सुरक्षित रहते हुए जन्माष्टमी पर्व मनाया एवं वीडियो स्कूल के साथ साझा किये। किंडरगार्टन के विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण एवं राधा की वेशभूषा में अपनी अपनी तस्वीरें स्कूल के साथ साझा की। छोटे छोटे बच्चों का उत्साह देखते ही बनता हैं। उन्होंने अपनी जीवंत अदाकारी से सभी का मन मोह लिया। कुछ विद्यार्थियों ने जन्माष्टमी से जुड़ी रोचक कहानियाँ भी साझा की। कुछ ने जन्माष्टमी से जुड़े गीत गाए, तो कुछ ने नृत्य भी किया। स्कूल के प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों एवं पालकों का अभिनंदन किया। श्रीकृष्ण को भगवान विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है। उन्हें युगदृष्टा भी कहा जाता है। भगवान गीता के माध्यम से पूरी दुनिया को मार्गदर्शन मिला। गोकुल, वृदांवन, मथुरा एवं द्वारका में जन्माष्टमी का पर्व अनूठे अंदाज में मनाया जाता है। घर घर में पूरी श्रद्धा के साथ जन्माष्टमी पर्व मनाया जाता है। कोविड-19 की वजह से गोपाल काला कार्यक्रम नहीं मनाया जाएगा। विद्यार्थी वर्ग सपरिवार अपने अपने घरों में मनायेंगे।

Check Also

*सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी*

🔊 Listen to this *सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी* …