Breaking News

*भूरिया दये याडी नाचेंन जाऊ चू* *रामटेक में बंजारा तिज उत्सव उत्साह से संपन्न*

*भूरिया दये याडी नाचेंन जाऊ चू*

*रामटेक में बंजारा तिज उत्सव उत्साह से संपन्न*

रामटेक तालुका प्रतिनिधी-

रामटेक – में सौ से अधिक बंजारा परीवार रहते है. बंजारा बहनों ने अपनी पारंपरिक संस्कृति को बरकरार रखते हुए अपने प्रिय उत्सव तीज का समापन किया।
बंजारा समाज प्रकृति पूजक है. श्रावण मास में सामूहिक रूप से तीज को रक्षा बंधन के पर्व पर बोया जाता है। आठ दिन तक तीज को पानी डाला जाता है.लेकिन आखिरी दिन,जब तीज का विसर्जन करने का समय आता है तब महीलायें भावविवश होती है.और अगले साल जल्द आने की प्रार्थना के साथ बडे ही भक्ती भाव से पूजा करती हैं।गोपालकाले के दिन राधा कृष्ण की आराधना कर यह पर्व संपन्न होता है.
रामटेक नगरी के बंजारा समुदाय के नायक श्री सुंदरसिंह राठौड़ और कारभारी देवानंद राठौड़ के नेतृत्व में तीज महोत्सव का समापन हुआ।इस अवसर पर बंजारा समाज की सभी महिलाओं और भाइयों ने अपनी उपस्थिति दिखाई।

Check Also

दुःखद निधन – श्रीमती.गिरजाबाई साहेबलालजी ढूँढेले (सावनेर ) इनका दुःखद निधन

🔊 Listen to this दुखद समाचार आप सभी को अत्यंत दुख साथ यह सुचित किया …