*आशीष देशमुख कांग्रेस के या भाजपके…?*
*जिल्हा युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सीरिया का सवाल*
*प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले से करेंगे शिकायत*
सावनेरः हमेशाही सत्ताप्राप्ती हेतू डाल डाल पात पात करणेवाले पुर्व विधायक आशिष देशमुख की छबी हमेशाही घरका भेदी लंका ढाये ऐसी विवादीत रही है.भाजपासे विधायक बने आशीष देशमुख भाजपासे रिश्ता तोडकर काँग्रेसमे शामील हुये.जहा उन्हे महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नियुक्ति में पूर्व विधायक आशीष देशमुख महासचिव बनाकर पार्टीकी महत्वपुर्ण जबाबदारी प्रदान की हैं।इससे पहले देशमुख ने अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ बयान देकर विवाद खड़ा किया था।*
*लेकिन अब जहा समुची काँग्रेसी जिलापरिषद तथा पंचायत के उपचुनावोमे लामबंद होकर अपने उम्मेदवारोको चुनकर लानेमे कडी मेहनत कर रहे है वही पूर्व विधायक आशीष देशमुख कटोल तालुका के सावरगांव जिला परिषद सर्कल में उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार पर्वतबाई कलबंदे की प्रचार रैलीया करते नजर आरहे है,*
*नागपुर जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल सीरिया ने सवाल किया कि क्या आशीष देशमुख कांग्रेस पार्टी के वफादार है या भाजपाके*
*अपने बयान में राहुल सीरिया ने कहा कि नागपुर जिले के लोग आज सवाल कर रहे हैं कि कुछ दिनों पहले मीडिया में कांग्रेस पार्टी के नेताओं के खिलाफ विवादित बयान देने के लिए आशीष देशमुख किस पार्टी की विचारधारा की नकल कर रहे हैं. आशीष देशमुख की दोहरी भूमिका इस बात से स्पष्ट होती है कि वह कांग्रेस पार्टी का पद लेना चाहते हैं और विपक्ष में भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार करना चाहते हैं। लेकिन इस जिले का एक सच्चा कांग्रेसी कार्यकर्ता इस दोहरेपन को बर्दाश्त नहीं करने देगा। उन्होंने कहा, “कांग्रेस हमारे खून में है और हम आशीष देशमुख जैसे अवसरवादियों को अपनी जगह जरूर दिखाएंगे।*
*कुछ दिन पहले ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में आयोजित एक समारोह में आशीष देशमुख को महासचिव के पद से और कांग्रेस पार्टी से हटाने के प्रस्ताव को जिले के अधिकांश नेताओं से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी और इसी तरह की रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा गया है। राहुल सिरिया ने कहा कि प्रस्ताव के क्रियान्वयन को लेकर युवा कांग्रेस अपने स्तर पर मामला उठाएगी.राहुल सिरिया ने यह भी संकेत दिया है कि इस जिला परिषद और पंचायत समिति उपचुनाव में पार्टी में रहने वाले और पार्टी को धोखा देने वालोकी शिकायत प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोलेसे कर पार्टी विरोधी कार्य करणेवाले हर कीसी गद्दार व्यक्ति को यूथ कांग्रेस अपने अंदाज में जवाब देनेकी बात हमारे स्थानिक संवादाता से कही*
Maharashtra News Media सच की आवाज