Breaking News

*आज 11अक्तूबर को आर. बी. व्यास. महाविद्यालय में कोविड -19का टीकाकरण*

*आज 11अक्तूबर को आर. बी. व्यास. महाविद्यालय में कोविड -19का टीकाकरण*

विशेष प्रतिनिधि – दुर्गाप्रसाद पांडे
कोंढाली – यहा के राजेंद्र सिंह (बाबा) व्यास कला-वाणिज्य महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोंढाली के संयुक्त तत्वावधान में  आज 11अक्तूबर को सुबह 10 बजे से टीकाकरण प्रारंभ होने की जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य हरिदास लाडके द्वारा गयी है।महाविद्यालय के माध्यम से 11अक्तूबर को होने वाले टीकाकरण के लिये जनजागृती के लिये रा से यो विभाग के माध्यम से 09 अक्तूबर को जनजागृती कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

यहां डाक्टर एस के सैय्यद ने कोविड19 महामारी के विषय पर आज स्थिती एवं महाविद्यालयीन प्रत्येक छात्र ने कोविड संरक्षक टीके के दोनों खुराग लेना आवश्यक होने की जानकारी उपस्थित अभिभावक, छात्र तथा महाविद्यालयीन स्टाफ के समक्ष दी।महाविद्यालय के प्राचार्य हरिदास लाडके के अध्यक्षता मे इस अवसर पर डाक्टर गोपीचंद कठाणे, डाक्टर राजू अंबाडकर, लोमेश्वर घागरे, डाक्टर महेंद्रसिंह राठोड, आदी ने वैश्विक महामारी कोविड संक्रमण से बचाव के लिये 18वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक नागरिक ने टीकाकरण करवाना चाहीये ऐसा मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचलन डाक्टर राजू खरडे तथा आभार डाक्टर प्रज्ञा उपाध्याय ने किया । महाविद्यालय के सभी शिक्षक तथा शिक्षकेतर कर्मचारीयों ने सहयोग किया।

Check Also

*नन्ही रोजेदार – कु.जामिया जमिर शेख*

🔊 Listen to this *नन्ही रोजेदार* सावनेर ः पवित्र रमजान के अवसरपर शहरकी पाच वर्षीय …