Breaking News

*डॉ. कलाम के जन्मदिन को मनाने में जुटे विद्यार्थी*

*डॉ. कलाम के जन्मदिन को मनाने में जुटे विद्यार्थी*

नागपुर- स्थानीय अरविन्द इंडो पब्लिक स्कूल में पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम का जन्म दिन ऑनलाइन मनाया जा रहा है। सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपने अपने घरों से डॉ. कलाम के जन्मदिन पर उनके जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग साझा किये। कुछ विद्यार्थियों पीपीटी प्रस्तुतिकरण से डॉ. कलाम को आदरांजली दी। उनके विचारों से प्रेरित ज्ञानवर्धक सामग्री स्कूल के साथ साझा किया। स्कूल के प्राचार्य ने सभी सामग्री की सराहना करते हुए विद्यार्थियों का अभिनंदन किया।

रंगोली एवं रेखाचित्र बनाकर भी आदरांजली दी। प्राचार्य ने उनकी किताबों का जिक्र करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने उनकी बाॅयोग्राफी पढ़ना चाहिए। डॉ. कलाम ने अपने जीवन में 55 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने लाखों विद्यार्थियों को दिशा प्रदान की। कुछ विद्यार्थियों ने निबंध के माध्यम से तो कुछ ने कविताओं के माध्यम से उनका स्मरण किया। अपनी अपनी अभिव्यक्ति विद्यार्थियों ने व्यक्त की। स्कूल के कार्यकारी चेयरमैन डॉ. आशिष देशमुख ने स्कूल के उपक्रम की सराहना करते हुए सभी का अभिनंदन किया। संस्था के अध्यक्ष पूर्व कृषि मंत्री श्री रणजीत बाबू देशमुख ने सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान की। उन्होंने विजयादशमी की शुभकामनाएं प्रदान की। सभी शिक्षकों ने ऑनलाइन सेलिब्रेशन में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

Check Also

*सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी*

🔊 Listen to this *सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी* …