Breaking News

*इंटक की माजरी क्षेत्रीय कमेटी होगी भंग? अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों का कोयला श्रमिक सभा (एच.एम.एस.) में प्रवेश* *शिवकुमार जी यादव के समक्ष सदस्यता शुल्क भुगतान कर ली सदस्यता*

*इंटक की माजरी क्षेत्रीय कमेटी होगी भंग? अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों का कोयला श्रमिक सभा (एच.एम.एस.) में प्रवेश*

*शिवकुमार जी यादव के समक्ष सदस्यता शुल्क भुगतान कर ली सदस्यता*

कन्हान प्रतिनिधि – ॠषभ बावनकर

कन्हान – कोयला श्रमिक सभा (एच.एम.एस.) के केंद्रीय अध्यक्ष मा.श्री शिवकुमार यादव के द्वारा निरंतर मज़दूर हित में किए जा रहे कार्य तथा मज़दूरों के प्रति उनका समर्पण भाव देख, कोयला श्रमिक सभा (एच.एम.एस.) पर अपनी आस्था जताते हुए रविवार दिनांक 17.आॅक्टोंबर.2021 को माजरी क्षेत्र इंटक के कई क्षेत्रीय तथा शाखा पदाधिकारियों ने कोयला श्रमिक सभा (एच.एम.एस.) के केंद्रीय अध्यक्ष-सह-जे.बी.सी.सी.आई. सदस्य मा.श्री शिवकुमार यादव के समक्ष संगठन की सदस्यता शुल्क भुगतान कर के.एस.एस. (एच.एम.एस.) की सदस्यता ग्रहण किया।
माजरी क्षेत्र से इंटक संगठन छोड़ श्री ईश्वरानंद सिंह (क्षेत्रीय अध्यक्ष), जयनारायण यादव (क्षेत्रीय कार्य.अध्यक्ष), चंद्रशेखर राय (अध्यक्ष, माजरी यूजी टू ओसी), अनिल यादव (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष), गोपाल राय (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष), दयासागर मोरे (सचिव, माजरी ओ.सी.), नामदेव भोयर (PHC सदस्य, माजरी ओ.सी.), संतोष राममूरत सोनी, पी.राजी सह आदि ने कोयला श्रमिक सभा (एच.एम.एस.) की सदस्यता ग्रहण की। आदरणीय शिवकुमार यादव ने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी साथियों का पुष्पहार से संगठन में स्वागत कर बधाई व शुभकामनाएँ दी। इस दौरान के.एस.एस. (एच.एम.एस.) के उपस्थित अन्य संगठन पदाधिकारियों ने भी सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी जाबाँज़ साथियों का अभिनंदन कर बधाई दी।

Check Also

*सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी*

🔊 Listen to this *सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी* …