Breaking News

*ब्रेकिंग न्यूज़* *केंद्र सरकार ने वापस लिए 3 नए कृषि कानून, पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र के नाम संदेश दे रहे हैं* *प्रकाश पर्व की दी बधाई*

*ब्रेकिंग न्यूज़*

*केंद्र सरकार ने वापस लिए 3 नए कृषि कानून, पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान*

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र के नाम संदेश दे रहे हैं*

*प्रकाश पर्व की दी बधाई*

दिल्ली – केंद्र सरकार ने वापस लिए 3 नए कृषि कानून, पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि मैं क्षमा चाहता हूं कि तीन कृषि कानून को मैं समझा नहीं सका. इसलिए केंद्र सरकार ने तीनों कानून को वापस लेने का फैसला लिया है. इससे पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के कोने-कोने में कोटि-कोटि किसानों ने, अनेक किसान संगठनों ने, इसका स्वागत किया, समर्थन किया. मैं आज उन सभी का बहुत आभारी हूं. बरसों से ये मांग देश के किसान, देश के कृषि विशेषज्ञ, देश के किसान संगठन लगातार कर रहे थे. पहले भी कई सरकारों ने इस पर मंथन किया था. इस बार भी संसद में चर्चा हुई, मंथन हुआ और ये कानून लाए गए. अपने पांच दशक के जीवन में किसानों की चुनौतियों को बहुत करीब से देखा है जब देश हमें 2014 में प्रधानसेवक के रूप में सेवा का अवसर दिया तो हमने कृषि विकास, किसान कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी. देश के छोटे किसानों की चुनौतियों को दूर करने के लिए, हमने बीज, बीमा, बाजार और बचत, इन सभी पर चौतरफा काम किया. सरकार ने अच्छी क्वालिटी के बीज के साथ ही किसानों को नीम कोटेड यूरिया, सॉयल हेल्थ कार्ड, माइक्रो इरिगेशन जैसी सुविधाओं से भी जोड़ा. किसानों को उनकी मेहनत के बदले उपज की सही कीमत मिले, इसके लिए भी अनेक कदम उठाए गए.

केंद्र सरकार ने वापस लिए 3 नए कृषि कानून

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मैं सभी को बताना चाहता हूं कि हमने तीनों कृषि कानून को निरस्त करने का फ़ैसला किया है.

किसानों के हित में तीन कृषि कानून

पीएम मोदी ने कहा कि तीन कृषि कानून किसानों के हित में लेकिन कुछ लोगों को ये समझ नहीं आ रहा है. कई किसान संगठनों ने इसका समर्थन किया. आज मैं पूरे देश को ये बताने आया हूं कि तीनों कृषि कानून को सरकार ने वापस लेने का फैसला लिया है.

Check Also

दुःखद निधन – श्रीमती.गिरजाबाई साहेबलालजी ढूँढेले (सावनेर ) इनका दुःखद निधन

🔊 Listen to this दुखद समाचार आप सभी को अत्यंत दुख साथ यह सुचित किया …