Breaking News

*इंजीनियर युवक ने की खुदकुशी*

*इंजीनियर युवक ने की खुदकुशी*

 

मुख्य संपादक – किशोर ढूँढेले
सावनेरः शहर के एक संभ्रांत परिवार के युवक ने कीसी अज्ञात वजह के चलते घर में फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली।


*मृतक आशीष सुभाष दिवटे (30) निवासी होली चौक सावनेर हैं। आशीष ने मंगलवार की शाम 8ः30 बजे के करीब अपने घर में फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली।

*प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक पुणे की एक कंपनी में सॉफ्टवेअर इंजीनियर था। उसके पिता सुभाष दिवटे वेकोलि सावनेर से सेवानिवृत्त हैं वही उसके चाचा लक्ष्मीकांत दिवटे पुर्व नगरसेवक तथा नगर की राजनीति में कई वर्षों से सक्रिय हैं। आशीष का विगत वर्ष ही एक अभियंता युवती से विवाह हुआ हैं।*


*आशीषके आत्महत्या की वजह अभी ज्ञात नहीं हुई हैं। सावनेर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही हैं। मृतक का आज बुधवार को शवविच्छेदन किया जाएगा।*

Check Also

*सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी*

🔊 Listen to this *सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी* …