Breaking News

*खापरखेड़ा की एसबीआई बैंक फिर संदेह के घेरे में* *एटीएम की अदला बदल कर 1 लाख का फ़्रॉड* *2 दर्जनसे अधिक केसेस खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज* *लोगो का पैसा असुरक्षित बैंक प्रशासन नही उठा रही ठोस कदम* *एटीएम फ़्रॉड , हातचालाखी , और लोन घपले बटोर रही सुर्खिया*

*खापरखेड़ा की एसबीआई बैंक फिर संदेह के घेरे में*

*एटीएम की अदला बदल कर 1 लाख का फ़्रॉड*

*2 दर्जनसे अधिक केसेस खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज*

*लोगो का पैसा असुरक्षित बैंक प्रशासन नही उठा रही ठोस कदम*

*एटीएम फ़्रॉड , हातचालाखी , और लोन घपले बटोर रही सुर्खिया*

विशेष प्रतिनिधी

खापरखेड़ा – बहला फुसलाकर हातचालाखी से एटीएम बदलकर पैसे निकपने का फिर से एकबार मामला सामने आया है. यह घटना खापरखेड़ा के एसबीआई बैंक में लगे एटीएम मशीन केबिन में शनिवार के शाम को घटित हुई. पीड़ित व्यक्ति का नाम रमेश लक्ष्मण निखाडे है. शनिवार के शाम को 5 बजे खापरखेड़ा के शीबा मार्केटकी घटना है. शीबा मार्किट में एसबीआई की बैंक है और वही बैंक को लगकर एसबीआई का एटीएम है. एटीएम से रमेश ने 5000 रुपये निकलने की कोशिश की लेकिन पैसे निकले नही. उसी समय वह आरोपी 22 से 25 वर्षीय युवक पहुचा. आपकी पैसे निकालने की प्रोसेस गलत है यह कहते हुए उनसे एटीएम लेकर फिरसे पैसे निकालने की प्रोसेस पूरी की और रमेश को 5000 हजार रुपये दिए. रमेश पैसे गईं रहे थे उसी दरम्यान आरोपी ने रमेश का एटीएम बदल दिया. बदलकर दिए हुए एटीएम में गिरधारीलाल योगी नाम है. अब पुलीस इस एटीएम धारक का पता ढूंढने वाली है. आरुई ने रमेश के खाते से एक लाख दस हजार रुपये निकाल लिए. खापरखेड़ा की यह एसबीआई बैंक से पिछले 5 सालों से एटीएम फ्रॉड , हातचालाखी से पैसे की हेरा फेरी , लोन केसेस के मामले में कई घटनाओं के चलते सुर्खियों में है. इतना सब होने के बावजूद बैंक प्रबंधक ने लोगो के पैसों के सुरक्षितता को लेकर कोई ठोस कदम नही उठाये. लोगो के अनुसार इस बैंक में सीसीटीव्ही ठीक तरह से लगाये नही गए है , एटीएम सेंटर में एक मशीन के जगह 4 से पाँच मशीन लगाए है. सबसे बड़ी बात कम जगह में बैंक का काम हो रहा है. लोगो के सुरक्षा की दृष्टिकोण से कोराडी एसबीआई बैंक होना चाहिए. वहा 24 घण्टे बंदूक धारी सुरक्षा गार्ड होता है. खातेधारको के सुविधा अनुसार वहां काउंटर भी अधिक है तथा वृद्ध खातेधारको का विशेष ध्यान रखा जाता है जबकि खापरखेड़ा के इस एसबीआई बैंक में जाने के लिए सीढिया चढ़कर 15 फिट ऊपर जाना पड़ता है.

Check Also

*सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी*

🔊 Listen to this *सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी* …