*पटवारी तथा मंडल राजस्व अधिकारी का काम बंद आंदोलन*
*पटवारीयों तथा राजस्व मंडल अधिकारीयों जमा किये डी एस सी*
*किसान तथा आम जनता परेशान*
कोंढाली संवाददाता – दुर्गाप्रसाद पांडे
नागपुर – जिले के विदर्भ पटवारी संघटना तथा राजस्व मंडल अधिकारी संघटना के सदस्य पटवारी तथा राजस्व मंडल अधिकारीयों ने 13दिसंम्बर 2021से काम बंद आंदोलन पर जाने से स्थानिय किसानों तथा सर्वसमान्य जनता को सात-बारा-आठ (अ), नकाशा, के साथ साथ राशन कार्ड, निवास, पेरापत्रक, जेष्ठ तथा निराधार लोगों के दाखीले के साथ साथ छात्रों को आवश्यक प्रमाण पत्र के लिये कठिनायी झेलनी पड रही है।
काटोल तहसील पटवारी संघटना के अध्यक्ष दिपक नागदीवे से आंदोलन की जानकारी लेने पर बताया की नागपुर जिले के हिंगणा तहसील के पटवारी , मंडल अधिकारी को नागपुर जिला राजस्व प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया की मतदाता सुची में अनियमितता का दोषी ठहराकर उनका निलंबन किया ।यह निलंबन अन्यायकारक तथा नियमबाह्य ढंग से किया गया है. संबधित निलंबित कर्मचारी तथा अधीकारीयों के नियमबाह्य निलंबन वापस लेने की मांग विदर्भ पटवारी संघटना तथा राजस्व मंडल अधिकारी संघटना द्वारा जिला राजस्व प्रशासन से की गयी।पर जिला राजस्व प्रशासन ने इसपर कोई गंभीरता नही दिखाई तब विदर्भ पटवारी संघटना तथा राजस्व मंडल अधिकारी संघटना द्वारा 06दिसंम्बर पटवारीयों ने आंदोलन की चेतावणी नोटीस दीथी।इस नोटीस को भी प्रशासन ने गंभीरता से नही लेने पर अंततः पटवारी संघटना तथा राजस्व मंडल अधिकारी यों ने13दिसंम्बर को डिजिटल सिग्निचर (डी एस सी)के एप अपने अपने तहसीलदार कार्यालय में जमा कराये गये है. यह जानकारी काटोल तहसील पटवारी संघटना के अध्यक्ष दिपक नागदीवे द्वारा दी गयी है ।
इस विषय पर काटोल के तहसीलदार अजय चरडे से पुंछने पर बताया की इस काटोल तहसील के पटवारीयों ने डी एस सी जमा करवा कर काम बंद आदोलन शुरू है, संबधितों के निवेदन की जानकारी वरिष्ठ अधिकारी यों को दे दी गयी है.
Maharashtra News Media सच की आवाज