*बढती चोरीकी वारदाते चिंता का विषय*
*थानेदार मुळूक ने जनता से की सावधानी की गुजारीश*
मुख्य संपादक – किशोर ढूंढेले
सावनेरः सावनेर थाना अंतर्गत आये दिन होनेवाली चोरीकी वारदाते शहर पोलीस और आम जनताके लीये चिंता का विषय बंता जारहा है.एक ओर जहा आम जनता अपने जानमालकी हिफाजत की चिंतामे है तो वही चाकचौबंद सुरक्षाके बादभी शहरमे बढती चोरीकी घटनाओने स्थानिक पोलीस की निंद हराम कर रखी है.

*शहरमे बढती चोरीकी घटनाओपर हमारे स्थानिक संवाददाताने थानेदार मारुती मुळूक से बात करणेपर उन्होने बताया की त्योहार और शादीयोके सीज़न मे तथा खासकर ठंड के दिनोमे अकसर चोरीकी घटनाये बढती है.ऐसी अप्रीय घटनाओको रोकने हेतू सावनेर पोलीस प्रशासन व्दारा शहरके मुख्य मार्ग तथा चौराहोपर नाकाबंदी तथा गस्त नियमीत तौर पर है है साथ ही रोजना पोलीसकी पेट्रोलींग शहरमे जारी है.जिसके चलते चोर शहरकी भीतरी बस्तीयो सुनसान ईलाके तथा जीन घरोमे ताले पडे होते है ऐसे मकानोको टार्गेट कर चोरीकी वारदातोको अंजाम देते है*

*सतर्कतासे रोकी जासकती है चोरीकी वारदाते*
*थानेदार मुळूक ने कहा की आम जनता थोडीसी सतर्कतासे काम ले तो चोरी जैसी वारदातो तथा चोरोपर नकेल कसी जासकती है.प्राय देखा गया है की ठंड के दिनोमे लोग जल्द ही अपने घरोमे दुबक जाते है.जिससे आसपडोस की गतीविधीयोपर दुर्लक्ष होता है.साथही त्योहार और शादीयोके कारण भी अनेक घरोपर ताले लटके पडे रहते है.ऐसेमे चोर अपने कार्यको अंजाम देकर आपकी जिवनकी कमाई तथा जेवरातोपर हाथसाफ कर देते है*

*ऐसेमे हर इंन्सान की जबाबदारी है की उन्हे कीसी कारणवंश अपने घरोसे बाहर जाना है तो वे उसकी सुचानाये स्थानिक पोलीस को दे ताकी पोलीस उन इलाकोमे पेट्रोलींग बढा सके.साथ ही अपने नाहोने की खबर आसपडोस तथा रिश्तेदारोको भी दे ताकी वे उनके बंद पडे मकानोपर ध्यान दे सके.अथवा घरकी सुरक्षा हेतू किसी आप्तजन को रखे.तथा अपना कीमती सामान,जेवरात व नगद बँक अथवा कीसी सुरक्षित स्थानपर रखे ताकी अगर चोरी हो भी तो नुकसान बडे पैमानेपर ना हो.और अपने गली मोहल्लेमे अगर कोई अनजान व्यक्ती या संशयास्पद व्यक्ती दिखाई देता है तो उसकी जानकारी स्थानिक पोलीस को दे.स्थानिक पोलीस आम नागरिकोके जानमालकी सुरक्षा हेतू कटिबद्ध है लेकीन जबतक आम जनता सहयोग ना करे तबतक हमभी कुछ नही कर सकते.इसलीये सभी नागरिकोसे गुजारीश की है की वे उपरोक्त जानकारी औरोसे साझा कर सुरक्षित तथा सावधानीसे अपने जिवनभर के जानमाल की सुरक्षा हेतू पहल कर पोलीस प्रशासन को सहयोग करे.
Maharashtra News Media सच की आवाज